Former CM Bhupinder Singh Hooda Statement करप्शन और कर्जा पर विधानसभा में घेरेंगे मनोहर सरकार को : हुड्डा

0
440
Former CM Bhupinder Singh Hooda Statement

Former CM Bhupinder Singh Hooda Statement करप्शन और कर्जा पर विधानसभा में घेरेंगे मनोहर सरकार को : हुड्डा

प्रवीण वालिया, करनाल :

Former CM Bhupinder Singh Hooda Statement : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में आने वाले विधान सभा सैशन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मुद्दा कांग्रेस के विधायक उठाएंगे। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की अपना समर्थन दिया तथा कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखेंगे। कर्ज और करप्शन के कारण हरियाणा लगातार नीचे गिर रहा है। आज हरियाणा पर अढाई लाख करोड़ का कर्ज है। जबकि सात साल पहले कर्ज 70 हजार करोड़ था । जबकि हमारे समय में सबसे अधिक काम हुए अब कर्जा ढाई लाख करोड़ को पार कर चुका है। प्रति व्यक्ति आय घटी है।

प्रदेश में शिक्षकों की 46 हजार पोस्ट खाली

आज स्कूल में मास्टर नहीं है। प्रदेश में शिक्षकों की 46 हजार पोस्ट खाली हैं । अस्पताल में डाक्टर नहीं हैं। दफ्तरों मे कर्मचारी नहीं हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य में 11वें नंबर पर हैं। हर क्षेत्र में हरियाणा पहले से नीचे गिरा है। वह आज करनाल में लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने भी जानकारी दी। (Former CM Bhupinder Singh Hooda Statement) उन्होंने इससे पहले आंगनवाड़ी कर्मचारियों की धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सत्ता संभालते ही कहा था कि हम करनाल में कल्पना चावला के नाम पर मैडीकल यूनीवर्सिटी खोलेंगे। लेकिन सात साल में यह नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में प्रदेश मे मैडीकल कालेजों, इन जीनियरिंग कालेजों कई यूनीवर्सिटियों की बाड़ ला दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री सात साल में करनाल में मैडीकल यूनीवर्सिटी नहीं खुलवा पाए। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश नंबर वन था । (Former CM Bhupinder Singh Hooda Statement)  उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तो हद कर दी है।

करनाल के हालात सबसे बदतर

हरियाणा में मैडीकल कालेज में पढऩे वालों के लिए सात साल का बांड लगा दिया है। मैडीकल शिक्षा पचास लाख में कर दी है। हमारे राज में डाक्टरी की पढ़ाई सस्ती थी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब, उत्तराखंड, और गोवा में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं। (Former CM Bhupinder Singh Hooda Statement) उन्होंने कहा कि करनाल के हालात सबसे बदतर हैं। यहा कि सड़के उखड़ी हुई् हैं। पार्क बदहाल हैं। प्रदेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार करनाल में है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराध और भ्रष्टाचार में हरियाणा देश में नंबर वन है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री भीम सैन मैहता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण बसताड़ा,पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, रधुवीर संधु, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, रमेश सैनी, जोगिंदर चौहान, हरी राम साभा, अरविंद मान अमर जीत धीमान, अनिल राणा, राम फल, अशोक जैन एडवोकेट,राम फल, गगन मैहता राजेश वैद्य मौजूद थे।

Read Also : क्या आप जानते हैं पुदीना हमारे शरीर के लिए कितना गुणकारी है?जानिए औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना के बारे में Benefits Of Mint For Our Body

Read Also : आरपीएस स्कूल में स्कॉलरशिप परीक्षा देने वाले बच्चों का उमड़ा सैलाब, इस स्कॉलरशिप परीक्षा में 3768 बच्चों ने लिया भाग Scholarship Examination Held In RPS School 

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE