Former CM Bhupinder Singh Hooda : पूर्व सीएम हुड्डा जनता की नजर में अगले सीएम: उदयभान

0
111
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान सिंह
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान सिंह

Aaj Samaj (आज समाज),Former CM Bhupinder Singh Hooda,प्रवीण वालिया, करनाल, 11 जुलाई : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान सिंह ने कहा है कि हरियाणा में होने वाले विधान सभा के चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा कांग्रेस का कोई नहीं होगा। चुनावों के बाद विधायक जिसे चाहेंगे वही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री का चेहरा अभी तय नहीं किया हो लेकिन हरियाणा की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अगले सीएम के रूप में देखती है। इस बात को कांग्रेस का आलाकमान भली भांति जानता है। वह आज मंगल सैन सभागार में रविदासिया सम्मेलन में पहुंचे थे। वहां पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन की घोषणा होने में विलंब जल्द जल्दी प्रभारियों का बदला जाना भी है। जल्द ही कांग्रेस का प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक का संगठन बन जाएगा।

उन्होंने बताया कि भ भाजपा सरकार राहुल गांधी की प्रताडि़त कर रही है । राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की मोदी सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है । भाजपा और मोदी केवल राहुल गांधी से ही डरते हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। वहां से पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब जब जुल्म बढ़ता है तब जनता की अदालत ही एक मात्र सहारा बनता है, देश में जनता की अदालत राहुल गांधी को न्याय दिलाएगी। कुरुक्षेत्र में मौन व्रत रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बड़ा जन नेता नहीं है। हुड्डा के परिवार ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि जो नेता हुड्डा को चुनौति देने की बात करते हैं।

वह अपना चुनाव ही जीत कर दिखा दें। इससे पहले उदय भान ने रविदासिया समाज के सम्मेलन में कहा कि हमें ए, बी सी औ डी में बांटने की साजिश सरकारों ने की है। हमें अब अपने अधिकारों के लिए एकजुटता के साथ आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही दलितों और पिछडों के कर्ज माफ कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नौकरियों में आरक्षण समाप्त करनें की साजिश रच रही है। इस अवसर पर करनाल के प्रभारी तथा पूर्व विधायक लहरी सिंह, अमरजीत सिंह धीमान, रोहित जोशी, दयाप्रकाश, दिलीप कुमार, के साथ बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Deputy Commissioner Navjot Pal Singh Randhawa : इलाकों में जमा पानी निकालने की की जा रही है व्यवस्था: उपायुक्त

यह भी पढ़ें :  High alert on the banks of Yamuna river : बारिश का कहर, यमुना के किनारे हाई एलर्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE