Former Chairman Ramniwas Garg : तंजानिया देश के दौरे से यमुनानगर प्लाईबोर्ड इंडस्ट्री के लिए खुलेंगे नए रास्ते : पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग

0
176
तंजानिया देश के दौरे से यमुनानगर प्लाईबोर्ड इंडस्ट्री के लिए खुलेंगे नए रास्ते : पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग
तंजानिया देश के दौरे से यमुनानगर प्लाईबोर्ड इंडस्ट्री के लिए खुलेंगे नए रास्ते : पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग
  • तंजानिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर टूर 2023 से आए हरियाणा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों संग मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ली बैठक : चेयरमैन रामनिवास गर्ग

Aaj Samaj (आज समाज),Former Chairman Ramniwas Garg,प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार की पहल पर जिला यमुनानगर सहित हरियाणा के बहुत से जिलों से उधोगपतियों का दल तंजानिया देश के दौरे पर गया था। तंजानिया देश की राजधानी दार ए सलाम के दौरे का मुख्य उद्देश्य वहां व्यापार की नई संभावनाओं को खोजना था। पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने बताया कि हरियाणा के उधोगपतियों के दल के तंजानिया से लौटने के बाद हरियाणा निवास चंडीगढ़ में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहार लाल ने तंजानिया देश की राजधानी दार ए सलाम में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2023 टूर से आए हरियाणा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों संग ट्रेड फेयर के अनुभव को साझा किया और साथ ही हरियाणा राज्य में अफ्रीका के साथ मिलकर आयात निर्यात व उधोग जगत को कैसे बढ़ाया जाए इस विषय पर विस्तार से विचार विमर्श किया।

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग ने बताया कि तंजानिया टूर पर जाने से व्यापारियों को काफी लाभ होगा और कारोबार तथा आयात-निर्यात के काफी अवसर भी प्रदान होंगे। जिससे हरियाणा राज्य को रोजगार में बढ़ावा मिलेगा। पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग व साथ आए सभी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह माननीय मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए इतने अच्छा सफल अयोजन किया। पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार ने हमेशा व्यापारियों कि साथ दिया है। उन्होंने कहा कि आयात निर्यात व कारोबार के क्षेत्र में व्यापारियो को अगर कोई समस्या आती है तो वो सम्बन्धित महकमे से डिस्कस कर सकता है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री जी के साथ तंजानिया ट्रेड फेयर से संबधित अनेक प्रकार के व्यापारिक विषयो पर विस्तार से चर्चा की जिससे हरियाणा राज्य को अफ्रीका के साथ मिलकर कारोबार को बढ़ावा मिले।

व्यापारियों ने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं माननीय मुख्यमंत्री के साथ व्यापार को और कारोबार को लेकर अपने अपने विचार भी सांझा किए। हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित इस बैठक में फॉरन कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट के एडवाइजर पवन चौधरी हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, सतीश चौपाल यमुनानगर, एम.एस.एम.इ., एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर,एच.एस.आई.आई.डी.सी., हरियाणा ट्रेड फेयर अथॉरिटीज, हैफेड, सिंचाई विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स अफेयर एवं हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारीगण और कारोबारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Swachh Harit Panchayat : स्वच्छता को लेकर 7 अगस्त तक सभी गांवों में चलेगा अभियान : वैशाली सिंह

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE