Former Cabinet Minister Ram Bilas Sharma ने राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा में की शिरकत

0
79
यात्रा में भाजपा नेताओं का बड़ी माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।
यात्रा में भाजपा नेताओं का बड़ी माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।

Aaj Samaj (आज समाज), Former Cabinet Minister Ram Bilas Sharma , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के बुहाना पहुंचने पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में शिरकत की। यह यात्रा विधायक सुभाष पुनिया के विधनसभा क्षेत्र में बुहाना के बाबा उमद सिंह खेल मैदान में पहुंची।

इस सभा को भाजपा के सतीश पूनिया एवं सीआर चौधरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहाकि इस समय राजस्थान में भाजपा की लहर है और लोगों में भाजपा के प्रति काफी उत्साह नजर आ रहा है।

ये रहे मौजूद

इस यात्रा में जिला महेंद्रगढ़ से जिला पार्षद देवेंद्र यादव, महेंद्रगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सैनी, महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति के अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी, महेंद्रगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक खेरवाल, नांगल सिरोही मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, नाथू सिंह राठौड़, मुन्ना शेखावत, दीवान शेखावत, मुकेश शर्मा नंगल सिरोही, वीर सिंह शेखावत, सतनाली मंडल अध्यक्ष अशोक शेखावत, अमित माधोगढ, मनीष कौशिक नांगल माला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।

यह भी पढ़े  : Sub Health Center Bucholi : उप स्वास्थ्य केंद्र बुचोली में सर्पदंश के बचाव से ग्रामीणों को किया जागरूक

यह भी पढ़े  : Asha Workers Union Haryana : सरकार आशाओ के मांग मुद्दों पर तुरंत संज्ञान ले : गुरनाम सिंह

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE