Arindam Bagchi: नाइजर में संकट के चलते भारतीयों को देश छोड़ने की एडवाइजरी

0
150
Foreign Ministry
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची।

Aaj Samaj (आज समाज), Foreign Ministry, नई दिल्ली: भारत ने कल यानि अगस्त को नाइजर में रह रहे भारतीयों को देश छोड़ने के लिए एडवाइजरी जारी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि नाइजर में जारी संकट को देखते हुए यह सलाह जारी की गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है।

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, जिन भारतीय नागरिकों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। अरिंदम बागची ने कहा कि उन्हें यह ध्यान में रखना चाहिए कि हवाई क्षेत्र वर्तमान में बंद है। सड़क (सीमा) के माध्यम से निकलते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जो लोग आने वाले दिनों में नाइजर जाने की सोच रहे हैं, उन्हें भी स्थिति सामान्य होने तक अपनी यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि नाइजर में 26 मई को तख्तापलट हुआ था। तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति को हटाकर सेना ने शासन पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया था। इसपर अमेरिका, यूरोप समेत संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई थी।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE