Forbes List 2023: अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में चार भारतीय महिलाएं

0
192
Forbes List 2023
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शा।

Aaj Samaj (आज समाज), Forbes List 2023, नई दिल्ली: अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में चार भारतीय महिलाओं ने जगह बनाई है और इन चार महिलाओं में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर शामिल हैं। बिजनेस सेक्टर में अलग मुकाम हासिल करने वाली अन्य भारतीय महिलाओं में एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ नाडर मल्होत्रा (रैंक 60), स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल, (रैंक 70) और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शा (रैंक 76) भी शामिल हैं।

निर्मला सीतारमण ने लगातार 5वीं बार बनाई जगह

यह लगातार पांचवीं बार है जब निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स की सूची में जगह बनाई है। वह इस लिस्ट में 32वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार, यह चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करता है: पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र। पॉलिटिकल लीडर्स के लिए पत्रिका ने ॠऊढ और पॉपुलेशन को मानक के रूप में लिया है वहीं कॉपोर्रेट लीडर्स के लिए राजस्व, मूल्यांकन और एंप्लॉयीज की संख्या को लिया है।

सीतारमण सूची में 36वें स्थान पर

पिछले साल सीतारमण इस सूची में 36वें स्थान पर रही थीं। यानी इस बार वह 4 पायदान ऊपर हैं। 2021 में उन्हें 37वां स्थान मिला था। मई 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की इस बार की लिस्ट में यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उसुर्ला वॉन डेर लेयेन को नंबर-1 पायदान पर रखा गया है। वहीं दूसरे नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड हैं। बता दें कि फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी करती है।

सीईओ के रूप में नाडर ने 2020 में जिम्मेदारी संभाली

नाडर मल्होत्रा एचसीएल के संस्थापक और उद्योगपति शिव नादर की बेटी हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की सीईओ के रूप में वह कंपनी के सभी रणनीतिक निर्णयों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने जुलाई 2020 में अपने पिता के बाद इस जिम्मेदारी को संभाला था।

सोमा सेल की पहली महिला अध्यक्ष

सोमा मंडल सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया (सेल) की पहली महिला अध्यक्ष हैं। 2021 में उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई थी और खास बात यह है कि सोमा के नेतृत्व में सेल लगातार फायदे में बनी हुई है। उनकी लीडरशिप के पहले वर्ष में कंपनी के मुनाफे में तीन गुना उछाल दर्ज किया गया था।

भारतीय मूल की कमला हैरिस तीसरे पायदान पर

दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर महिला भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल चार महिलाओं में से एक किरण मजूमदार-शॉ भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में से एक हैं। 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना उनके द्वारा की गई थी।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE