पांचवीं बार निर्विरोध संगठन अध्यक्ष बने प्रवीन जैन

0
323
पांचवीं बार निर्विरोध संगठन अध्यक्ष बने प्रवीन जैन
पांचवीं बार निर्विरोध संगठन अध्यक्ष बने प्रवीन जैन
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। रविवार को समाज सेवा संगठन की जनरल बॉडी मीटिंग संगठन कार्यालय अग्रवाल मण्डी में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर प्रवीन जैन चुने गए। संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया संगठन के कार्यकाल को 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आज संगठन की कार्यकारणी की मीटिंग हुई, जिसमे संगठन का विस्तार किया गया।  इसराना, समालखा, मतलौडा व घरौंडा ब्लॉक पर नए पदाधिकारी का चुनाव हुआ। अब तक संगठन पानीपत में कार्य कर रहा था। अब इन चारों ब्लॉक में भी संगठन अपने मेम्बर बना कर सेवा के कार्य करता रहेगा और बहुत जल्द पानीपत में और जहां जरूरत होगी वाटर कूलर लगवाए जाएंगे।

समाजसेवियों व नेताओं से अपील

जैन ने सभी वाटर कूलर लगाने वाले समाज सेवियों, प्रशासन, नेताओं व संस्थाओं से अपील की कि गर्मी का मौसम है, जिसने भी पानीपत में वाटर कूलर लगवा रखे हैं औऱ बन्द पड़े है, उनको चालू करवाया जाए। अगर कोई अपने वाटर कूलर चालू नहीं करवाता तो वो कूलर संगठन को दे। उनको रिपेयर करवाकर जहां जरूरत होगी, वहां पर लगाए जाएंगे।

 

 

पांचवीं बार निर्विरोध संगठन अध्यक्ष बने प्रवीन जैन
पांचवीं बार निर्विरोध संगठन अध्यक्ष बने प्रवीन जैन

ये पदाधिकारी चुने गए

इस मौके पर अध्यक्ष प्रवीन जैन, संरक्षक सतप्रकाश जैन, उपाध्यक्ष गुलशन कटारिया, रमन खुल्लर, कोषाध्यक्ष कैलाश जैन, सहकोषाध्यक्ष अमित जैन, महासचिव विकास जैन, सचिव गँगा गुप्ता, सहसचिव मनोज गांधी, प्रचार मंत्री नीरज जैन, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र नारंग, घरौंडा ब्लॉक उपाध्यक्ष विशाल जग्गा, महा सचिव सुनील कुमार, सचिव प्रवीन अरोड़ा, समालखा ब्लॉक उपाध्यक्ष बलराज कादियान, महा सचिव अनिल सिंगला, सचिव मोहित जैन, सहसचिव मनीष कुमार, इसराना ब्लॉक उपाध्यक्ष यश पाल मलिक, महासचिव विनोद ग्रोवर, सचिव प्रमोद रोहिला, सहसहिव अशोक मखीजा, मतलौडा ब्लॉक उपाध्यक्ष राजिंदर जैन, महासचिव वीरेन्द्र भाटिया, सचिव सतबीर भार्गव, सहसचिव विनोद ग्रोवर को जिम्मेदारी सौंपी गई। विक्रम कालरा, मोहित जैन, भोला मेहता, राजेश वर्मा, दयानन्द खुंगर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE