यमुनानगर : खाद्य पूर्ति व्यापार संघ हरियाणा में जल्द जिला कार्यकारणी का गठन करेगी : राजेश सेठ

0
439

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
खाध पूर्ति व्यापार संघ प्रदेश अध्यक्ष राजेश सेठ ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के 22 जिलों में जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए 21 सदस्यों की 3 टीम बनाई जाएगी। तीनों टीमें पूरे हरियाणा प्रदेश का दौरा करेंगी और सभी जिलों में 31 सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार करेंगे। उसके बाद जल्द ही एक प्रदेश स्तर का कार्यक्रम हरियाणा में किसी एक जिले में रखा जाएगा। पूरे प्रदेश से व्यापारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। खाद्य पूर्ति व्यापार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने बताया कि खाध पूर्ति व्यापार संघ व्यापारियों का संगठन है। खाद्य पूर्ति व्यापार संघ के माध्यम से हमने व्यापारी भाईयों की बहुत सी समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार के माध्यम से करवाया है। सभी व्यापारी भाई एकजुटता दिखाते हुए अपनी एकता दिखाएं। इस समय भारत सरकार की जो सुरक्षा नीति और विदेश नीति है उसका खाद्य पूर्ति व्यापार संघ पूरा समर्थन करता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल,शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करके सराहनीय कार्य कर रहे है। खाध पूर्ति व्यापार संघ भाजपा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं को हर व्यापारी तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

SHARE