डा. अम्बेडकर को पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान Floral Tribute To Dr. Ambedkar

0
295
Floral Tribute To Dr. Ambedkar
Floral Tribute To Dr. Ambedkar

मनोज वर्मा, कैथल:
Floral Tribute To Dr. Ambedkar : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि, वर्तमान परिवेश में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार सामाजिक, आर्थिक विषमता को दूर करने में प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किया और सभी को सामाजिक, न्यायिक अधिकार दिलवाए। माजरा ने अपने निवास पर अम्बेडकर जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि, आज के दिन को पूरे भारतवर्ष में समानता और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Read Also : श्री ओमसाईंराम स्कूल में मनाया गया वैशाखी पर्व: Shri Omsai Ram School

महिलाओं को पुरुषों के समान दिलवाए है अधिकार : रामपाल माजरा (Floral Tribute To Dr. Ambedkar)

माजरा ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने विषम परिस्थितियों में समाज के लिए संघर्ष किया और महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलवाए। हम सभी को उनके विचारों को अपनी कथनी व करनी में शामिल करने के संकल्प लेना चाहिए। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। (Latest Kaithal News)हम सब उनके विचारों पर चलेंगे और निश्चित तौर पर सामाजिक सौहार्द पैदा होगा और हम सभी समानता में अपना योगदान दे पाएंगे।

वे ऐसी शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं, जिनकी महता को देखते हुए लंदन के संग्रहालय में उनकी मूर्ति स्थापित की गई है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उनकी जयंती पर हम सभी को समानता पैदा करने और विषमता को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए।

Read Also : नवांशहर के उस्मानपुर में मनाया गया बाबा साहब अम्बेडकर का जन्मदिन: Baba Saheb Ambedkar Birthday

Read Also : लोडिंग को लेकर सांपला अनाज मंडी में दो आढ़तियों के बीच हुआ विवाद,एक ने हवाई फॉयर कर फैलाई दहशत: Sampla Grain Market

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE