Five laborers killed by wall collapse, many feared dead: दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

0
332

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के दबे होने की आशंका है। झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र में एक निमार्णाधीन दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुखलाल, कमलेश, सुनीता, पूजा व उमा के रूप में हुई है। घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी कई मजदूरों के मलवे में दबे होने की आशंका है। आईजी, एसएसपी व डीएम ने अस्पताल पहुंचकर उनके उपचार की जानकारी ली। सूचना मिलते ही संबंधित थाने के सिपाही और अधिकारी मौके पर पहुंचे। आस-पास के इलाके में घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां स्टोन क्रशर की दीवार पर कुछ मजदूर प्लास्टर कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों की संख्या मं इजाफा हो सकता है।

SHARE