Road Accident में पांच की मौत, कई घायल

0
516

आज समाज डिजिटल, पटियाला:

Road Accident प्रदेश में आज सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई व 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई लोगों की हालत काफी गंभीर है। हादसा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कार्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर से बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सनौर के गांव जगतपुरा में शुक्रवार तड़के स्कार्पियो और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मरने वालों में स्कार्पियो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान करमजोत सिंह निवासी गांव बघौर, (समराला) और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सराज, श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

Road Accident धार्मिक स्थल पर जा रहे थे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अतिरिक्त कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कुछ की नाजुक हालत देखेते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग करनाल में किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेककर वापस लौट रहे थे।

SHARE