First death from corona in Ghaziabad: कोरोना से गाजियाबाद में पहली मौत

0
201
गाजियाबाद। निजी लैब से कोरोना पॉजिटव आई 60 वर्षीय महिला की गुरुवार शाम नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एहतियायन उसकी पैथ काइंड लैब से जांच कराई गई थी। महिला को हाई डायबिटीज के साथ अन्य कई गंभीर बीमारी थी। अस्पताल की सीएमएस ने महिला की मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में महिला का उपचार करने वाले डॉक्टर और स्टाफ को कवारंटीन करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही अस्पताल के उस हिस्से को सीज भी किया जा सकता है, जहां महिला भर्ती थी।

जानकारी के मुताबिक प्रताप विहार में रहने वाली 60 वर्षीय महिला को बुधवार की सुबह गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला की हालत बेहद गंभीर थी। यशोदा अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गर्ग ने बताया कि महिला को हाई डायबिटीज के अलावा कई और गंभीर बीमारियां थीं। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। एहतियातन पैथ काइंड लैब से उन्हें संक्रमण की जांच कराई गई थी। उपचार के दौरान गुरुवार शाम महिला की मौत हो गई। इस मामले में डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि महिला की मौत के संबंध में जानकारी मिली है। अस्पताल की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
SHARE