अमेरिका के गुरुद्वारे में चली गोलियां, 2 घायल

0
218
Firing in America Gurudwara

आज समाज डिजिटल, Firing in America Gurudwara : अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। कैलिफोर्निया राज्य में स्थित एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई है। अधिकारियों ने घटना का संबंध ‘नफरती अपराध’ से होने से इनकार किया है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता सार्जेंट अमर गांधी के मुताबिक, गोलीबारी गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में रविवार दोपहर ढाई बजे हुई। घटना गुरुद्वारे में पहले नगर कीर्तन के दौरान हुई।

धार्मिक समागम के दौरान चली गोली

स्थानीय पुलिस कार्यालय ने बताया कि जिस समय गुरुद्वारे में गोली चलाई गई उस समय गुरुद्वारे में समारोह चल रहा था। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। जिनमें से एक शूटर भी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना को हेट-क्राइम से न जोड़ा जाए।

यह गोलियां झगड़े के बाद चली। यह घटना दो लोगों के बीच हुई, जो एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई दो जान-पहचान वालों के बीच हुई। झगड़ा कर रहे युवकों में से एक ने गोली चला दी, जो पास खड़े युवक के लगी। जिसके बाद झगड़ रहे युवक ने पिस्टल पकड़ शूटर को गोली मार दी। जिसके बाद वह गुरुद्वारे से भाग गया।

ये भी पढ़ें : आप्रेशन अमृतपाल के खिलाफ लंदन में खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग से उतारा तरंगा, भारत ने पहले से भी बड़ा तिरंगा लहराया

ये भी पढ़ें : फ्रांस में नहीं थम रहा पेंशन रिफॉर्म बिल का विरोध, कई जगहों पर हुई झड़पें

ये भी पढ़ें : साउथ चाइना सी में फिर पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दे डाली ये धमकी

ये भी पढ़ें : जंग खत्म करवाने रूस नहीं गए थे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, बताई ये वजह

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE