Fire Broke Out at Gokulpuri Area in Delhi दिल्ली गोकलपुरी की झोपड़पट्टी में अचानक लगी आग, 7 लोगों की मौत

0
606
Fire Broke Out at Gokulpuri Area in Delhi

Fire Broke Out at Gokulpuri Area in Delhi दिल्ली गोकलपुरी की झोपड़पट्टी में अचानक लगी आग, 7 लोगों की मौत

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Fire Broke Out at Gokulpuri Area in Delhi : दिल्ली स्थित गोकलपुरी की झोपड़पट्टी में देर रात आग ने जमकर तांडव मचाया। अचानक लगी इस आग में झुलसने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस अग्निकांड में तीस से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Fire Broke Out at Gokulpuri Area in Delhi) ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। गोकलपुरी के पीड़ितों के अनुसार जिस समय आग लगी उस समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक से आधी रात को लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो लोग नींद से जगे उसके बाद अपने तौर पर आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। इस दौरान किसी ने फायर बिग्रेड को फोन किया। उसके बाद सुबह चार बजे के बाद ही आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। (Fire Broke Out at Gokulpuri Area in Delhi) पुलिस के अनुसार शव बुरी तरह से जल चुके हैं। जिसकी वजह से उनकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दौरान यह पता लगाने का प्रयास भी किया जाएगा कि कौन सा शव किसका है।

Also Read : द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म हरियाणा में हुई टेक्स फ्री, सिनेमा घरों को आदेश जारी
SHARE