सूर्य ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें Solar Eclipse 30 April 2022

यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर शुरु होगा, जो अगली सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

0
680

Solar Eclipse 30 April 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Solar Eclipse 30 April 2022 : इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल दिन शनिवार को लगने वाला है। साथ ही इस दिन शनि अमावस्या भी है। भारत में यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसलिए सूतक काल नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर शुरु होगा, जो अगली सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन अंटार्कटिका, दक्षिण और पश्चिम अमेरिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक मे आपने प्रभाव दिखाएगा। सूर्य ग्रहण के समय हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातों के बारे में

सूर्य ग्रहण में ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

Solar Eclipse 30 April 2022
Solar Eclipse 30 April 2022
  1. सूर्य ग्रहण के समय माना जाता है कि देवताओं पर संकट आया होता है। यह समय अशुभ माना जाता है। इसी वजह से इस समय कोई शुभ कार्य नहीं करते हैं।
  2. सूर्य ग्रहण के समय में पौधो को छूना नहीं चाहिए खासकर तुलसी और शमी का पौधा। साथ ही हमे इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी देवी-देवताओं की ​मूर्तियों को स्पर्श न करें।
  3. सूतक काल के समय में हमे खाना बनाने, खाना खाने, किसी चीज को काटने आदि कार्यो से बचना चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को कपड़ों की सिलाई, नुकीले या धारदार वस्तुओं के प्रयोग, स्नान आदि कार्यों से बचनाचाहिए। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से उसके होने वाले शिशु को हानि होने की आशंका बनी रहती है।
  4. सूर्य ग्रहण के समय में मंदिरों के दरवाजे बंद कर देने चाहिए। यदि मंदिर में दरवाजा नहीं है तो आप मंदिर को कपडे की मदद से ढक सकते है। साथ ही आप घर पर बैठ कर इष्टदेव का ध्यान करके भक्ति भजन करना चाहिए।
  5. सूर्य ग्रहण के समापन होने के बाद स्नान करना चाहिए और पूजा घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
  6. सूर्य ग्रहण वाले दिन स्नान करने के बाद आपको साफ वस्त्र पहनने चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखे की जो कपडे आपने सूर्य ग्रहण के समय पहनें थे उन वस्त्रो को स्नान करने के बाद न पहनें।
  7. सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके अन्न दान करने की परंपरा भी होती है। आप अपनी श्रद्धा अनुसार दान दे सकते है।
  8. सूर्य ग्रहण के बाद भोजन को शुद्ध करने के लिए आप भोजन में गंगाजल और तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए।

Solar Eclipse 30 April 2022

Read Also : हिंदू नववर्ष के राजा होंगे शनि देव Beginning of Hindu New Year

Read Also : पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ Falgu Tirtha For Peace Of Souls Of Ancestors

Read Also : नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ से करें मां दुर्गा को प्रसन्न Durga Saptashati

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE