होलिका दहन के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, रिश्तों में आती हैं परेशानियां Holika Dahan Tips

0
495
Holika Dahan Tips
Holika Dahan Tips

Holika Dahan Tips

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Holika Dahan Tips : होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रंगों की होली खेलने से पहले होलिका दहन किया जाता है और इसी दहन के साथ होलाष्टक समाप्त हो जाते हैं। इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा, जिसकी वजह से दहन के लिए केवल एक घंटा दस मिनट का वक्त मिलेगा। सभी योग में भद्रा को अशुभ काल की श्रेणी में रखा गया है।

इसलिए भद्रा की पुष्छकाल में होलिका दहन किया जाएगा। इसलिए ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन के समय वैवाहिक जीवन के लोग भूलकर भी इन गलतियों को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच के संबंध खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं होलिका दहन के समय वैवाहिक जीवन में बंधे लोगों को क्या नहीं करना चाहिए…

Read More : होली में किस रंग का क्या महत्व है? जानें अपनो को रंग लगाने से पहले जानें Importance Of Holi Colors

वाद-विवाद और कहासुनी से बचें

रंगों के इस उत्सव को प्रेम तथा उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली के दिन तो दुश्मनों को भी रंग लगाया जाता है ताकि इस भाईचारे में विवादों के बाद भी हमेशा बंधे रहें। इसलिए पति-पत्नी को इस दिन भूलकर वाद-विवाद और कहासुनी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच रिश्ते में तो दरार आती ही है लेकिन साथ पितरों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। (Holika Dahan Tips)

नवविवाहित युवतियां ध्यान रखें यह बात

newly married couple
newly married couple

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन की आग को नवविवाहित युवतियों को नहीं देखना चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन की आग जलते हुए शरीर का प्रतीक है। इसका मतलब है कि आप अपने पुराने शरीर को जला रहे हैं। इसलिए नवविवाहित लड़कियों को होलिका की आग नहीं देखनी चाहिए। नवविवाहित युवती अगर होलिका दहन की आग को देख लेती है तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने वैवाहिक जीवन में परेशानियां आग की तरह फैल जाती हैं।

होलिका दहन की राख से बचें

Avoid the ashes of Holika Dahan
Avoid the ashes of Holika Dahan

होलिका दहन के बाद एक-दूसरे को होली की बधाई और मिठाई दी जाती हैं। साथ ही ज्यादातर लोग होली की राख को माथे पर तिलक के रूप में लगाते हैं। लेकिन नवविवाहित जोड़े भूलकर होली की राख के पास न जाएं और न ही किसी प्रकार का तिलक लगाएं, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। होलिका दहन के बाद नवविवाहित जोड़े बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और छोटों को होली की बधाई दें। (Holika Dahan Tips)

इस रंग का प्रयोग करने से बचें

Holika Dahan Tips
Holika Dahan Tips

रंगों का उत्सव होली के दिन पति-पत्नी हमेशा याद रखें कि वह एक दूसरे को काला या नीला रंग लगाने से बचें। काला या नीला रंग वैवाहिक जीवन के लिए ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। इसके बजाय आप दूसरे रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।

Holika Dahan Tips

Read More : होली पर बुजुर्गों का ख्याल रखने की कुछ आसान टिप्स Holi Tips For Elder

SHARE