Farmers Protest in CM City: सीएम सीटी की सड़कों पर उतरे किसान

0
309
Farmers Protest in CM City
प्रवीण वालिया, करनाल:
Farmers Protest in CM City: संयुक्त किसान मोर्चा के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक किसानों ने सीएम सीटी की सड़कों पर उतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के साथ किए गए वादा खिलाफी करने का आरेप लगाया । आंदोलित किसानों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होंने का आरोप लगाते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटकों ने भाग लिया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन, अन्नदाता किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा सहित कई किसान संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े सैंकडो की तादाद में किसानों ने प्रदर्शन में शामिल होकर एकता का सबूत दिया।

प्रधानमंत्री पर वादा खिलाफी करने का लगाया आरोप Farmers Protest in CM City

Farmers Protest in CM City

स्थानीय जाट धर्मशाला में किसानों ने एकत्रित होकर मिनी सचिवालय तक सयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलित किसानों ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा कर जोरदार नारेबाजी भी की। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन की अगुवाई में  सीटीएम माणिक भारद्वाज को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्यत: देश में एमएसपी पर खरीद गारंटी का कानून बनाए जाने की मांग की। विभिन्न किसान संगठन के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने वादे से मुकरती नजर आ रही है। क्योंकि दिल्ली आंदोलन को स्थगित हुए कई माह का समय गुजर चुका है।
अब तक सरकार टस से मस नही हुई है। केंद्र सरकार ने लिखित में एमएसपी पर खरीद गांरटी का कानून बनाने के लिए एक कमेटी का गठन करने का वादा किया था। जो आज तक गठित नही की गई। किसान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों के प्रति गंभीर नही है। किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान अब चुप बैठने वाले नही है। इस अवसर पर व्योंवृद्व किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, गुरमुख सिंह, जगदीप औलख, शाम सिंह मान, समे सिंह, सुरत सिंह साही, नेकी राम, दिलावर सिंह डबकोली, धनेत्तर सिंह राणा, नाजिम मुंडोगढ़ी, सुरेंद्र सागवान, विनोद राणा, नरवेर सिंह रत्तक, महताब सिंह विर्क सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
SHARE