मानसून सत्र में किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी

0
366
kisan-andolan-1
kisan-andolan-1

झज्जर। (संजीत खन्ना) मानसून सत्र में किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी पर संयुक्त मोर्चा की बैठक में फैसला होगा। संसद तक पैदल मार्च या फिर दिल्ली मार्च का हो सकता है ऐलान। भारतीय किसान यूनियन एकता (डकोंद) के प्रधान बूटा सिंह ने कहा कि छह जुलाई को पंजाब में मोती महल का घेराव करेंगी किसान जत्थेबंधियां। यहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र का निवास स्थान है मोती महल। पंजाब में धान उत्पादक किसानों की बिजली सप्लाई कम हुई है। पंजाब में भी किसानों को आठ के बदले चार घंटे बिजली दी जा रही है। बूटा सिंह ने कहा मानसून सत्र में विपक्षी दलों पर किसान निगाह रखेंगे। मानसून सत्र में जो पार्टी किसानो के नही करेगी समर्थन उसका होगा विरोध। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के कृषि कानूनों के समर्थन के बयान पर बूटा सिंह की टिप्पणी। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के बयान पर भी बोले बूटा सिंह कि कानून रद्द होने से कम कुछ मंजूर नहीं। तीनों कानून रदद् नही होंगे तो बीजेपी का सफाया हो सकता है। कोई दूसरी सरकार भी आ जाये चाहे कानून रदद् होने से पहले नही जाएंगे।

SHARE