Farmer Movement – Congress’s Farmers’ Rights March: किसान आंदोलन- कांग्रेस का किसान अधिकार मार्च, हिन्दुस्तान का किसान नहीं डरेगा, नहीं हटेगा और भागना आपको पड़ेगा: राहुल गांधी

0
237

नईदिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी है। इस तनाव और गतिरोध को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। अब तक कोई नजीता नहीं निकल पाया है। अब नौवें दौर की वार्ता के लिए आज फिर से किसान और सरकार वार्ता के लिए बैठे हैं। अब पिछले कुछ दिनों में याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने समिति का गठन किया था जिससेसमस्या का हल निकाला जा सके। लेकिन कल ही समिति के एक सदस्य भूपिंद्र सिंह मान ने अपना नाम वापस ले लिया। केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह साफ किया था कि वार्ता 15 जनवरी को होगी। इस बीच कांग्रसे ने भी जगह-जगह किसानों केसमर्थन में प्रदर्शन किए।
-यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओंको गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय कुमार लल्लू को उनके आवास के पास से गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस आज किसान अधिकार मार्च पूरे देश में निकाल रही है यूपी में वह राजभवन का घेराव करने जा रहे थे जिसके पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली मेंभी प्रदर्शन केदौरान राहुल गांधी पहुंचेथे। राजभवन की ओर बढ़ रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताजय जवान-जय किसान के नारे लगा रहे हैं।

-नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान को नहीं समझ रहे हैं, वो सोचते हैं कि किसानों में शक्ति नहीं है और ये 10-15 दिन में चले जाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी किसान की इज्जत नहीं करते। नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान का किसान नहीं डरेगा, नहीं हटेगा और भागना आपको पड़ेगा: राहुल गांधी

SHARE