निवर्तमान एसडीएम दिनेश को भावपूर्ण विदाई Farewell To  SDM Dinesh

0
291
Farewell To  SDM Dinesh
Farewell To  SDM Dinesh

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ :
Farewell To  SDM Dinesh: एसडीएम कार्यालय की ओर से लघु सचिवालय में सोमवार को निवर्तमान एसडीएम दिनेश को भावपूर्ण विदाई दी। लगभग एक साल दो महीने उपमंडल में सेवाएं देने के बाद अब वे संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण में अपनी सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़ें : अग्रवाल वैश्य समाज कैथल की नई जिला कार्यकारिणी गठित Agrawal Vaish Samaj Kaithal

अब संभालेंगे संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण का कार्यभार (Farewell To SDM Dinesh)

विदाई कार्यक्रम में संबोधित करते हुए एसडीएम दिनेश ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं तथा विभिन्न प्रोजेक्ट को पूरा करने में उपमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग रहा है। कम मानव संसाधन होते हुए भी उपमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर चुनौती को स्वीकार करते हुए बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने उपमंडल के नागरिकों का भी सहयोग करने के लिए आभार जताया। एसडीएम ने कहा कि सरकारी नौकरी में तबादला एक रूटीन का काम है। हम सभी को सरकार के आदेश अनुसार अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होती है। यहां मिले अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग को कभी भुला नहीं पाएंगे।

इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य रहे मौजूद (Farewell To  SDM Dinesh)

इस अवसर पर नायब तहसीलदार नरेश कुमार, सुपरिटेंडेंट सुदेश पुनिया, ब्रहमानंद, सतबीर, रामफल, प्रदीप, सोनू, नवल, सुशीला, प्रीती, सुषमा, कविराज, नवल के अलावा स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : अपाहिज होने का फायदा उठा नशीले पदार्थों की करता था तस्करी, गिरफ्तार Drug Trafficker Arrested

यह भी पढ़ें :  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस World Red Cross Day

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE