Famous foreigners comment on peasant movement, Home Minister’s befitting reply – no propaganda can break India’s unity: किसान आंदोलन पर मशहूर विदेशियों की टिप्पणी, गृहमंत्री का करारा जवाब- कोई प्रोपेगेंडा नहीं तोड़ सकता भारत की एकता

0
375

नई दिल्ली। भारत में कृषि कानूनों क ेखिलाफ किसानोंका आंदोलन चल रहा है। इस मामलेमें पॉप गायिका रिहाना स हित कई अन्य विदेशी हस्तियों द्वारा इस आंदोलन में दखलनदाजी करने वालोंको गृहमंत्री अमित शाह ने माकूल जवाब दिया। गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि कोई भी प्रोपेगेंडा भारत की एकता को तोड़ नहीं सकता है। ना ही कोई भारत तो नई ऊंचाई पाने से रोक सकता है। प्रसिद्ध विदेशी हस्तियों द्वारा भारत के किसान आंदोलन के बारे में लिखने पर अपने ट्वीट के माध्यम से गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को इसका जवाब दिया। गृहमंत्री ने ट्वीट किया, ”कोई प्रोपेगेंडा भारत की एकता को नहीं तोड़ सकता है। कोई प्रोपेगेंडा भारत को ऊंचाइयां प्राप्त करने से नहीं रोक सकता। भारत का भाग्य कोई प्रोपेगेंडा नहीं, केवल प्रगति तय करेगा। प्रगति के लिए भारत एक है और साथ है। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग पोपोगैंडा भी लिखा। बता दें कि अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में ट्वीट किया। इसको लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। हालांकि इसका जवाब विदेश मंत्रालय के अलावा सरकार के कई मंत्रियों और खेल से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर जोरदार जवाब दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए और सोशल मीडिया पर हैशटैग तथा सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है।

SHARE