शरीर का नाजुक अंग हैं आंखें, रखें सुरक्षित: डॉ. विकास : Eyes Are A Delicate Part Of The Body

0
423
Eyes Are A Delicate Part Of The Body
Eyes Are A Delicate Part Of The Body

Eyes Are A Delicate Part Of The Body

संजीव कौशिक, रोहतक:
Eyes Are A Delicate Part Of The Body : अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में वीरवार को यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में नेत्र रोग जांच और चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 148 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की आंखों की जांच की। शिविर का शुभारंभ आईक्यू सुपर स्पेशिलिस्ट आई अस्पताल के डॉ. विकास ने किया।

Read Also : निवर्तमान डीसी निशांत यादव को भावपूर्ण विदाई : Emotional Farewell To DC Nishant Yadav

आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं

चिकित्सकों की टीम का प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया और वाईआरसी के कॉओर्डिनेटर डॉ. विवेक दांगी ने स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. जसमेर सिंह ने किया। डॉ. विकास ने विद्यार्थियों को कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग हैं। इसकी देखरेख सबसे ज्यादा जरूरी है। आंखों के लिए विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन लाभकारी माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। हमें अपनी आंखें मसलनी नहीं चाहिए और न ही गंदे हाथों से छूना चाहिए। यदि धूल के कण हमारी आंखों में प्रवेश करते हैं, तो हमें अपनी आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए।

सूर्य या तेज प्रकाश को सीधे न देखें

Eyes Are A Delicate Part Of The Body
Eyes Are A Delicate Part Of The Body

हमें सीधे सूर्य या एक तेज प्रकाश को नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा की गई लापरवाही भी पुतलियों को खराब कर सकती है। डॉ. विकास ने बताया कि इन दिनों नेत्र रोग से हर उम्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों की पहली पसंद टेलीविजन, वीडियो गेम्स और कंप्यूटर, मोबाइल बन गए हैं। उन्होंने इनका जीवन में कम से कम प्रयोग करने और आंखों का ध्यान रखने का आह्वान किया।

इन लोगों ने लिया भाग

इस अवसर पर डॉ. विकास, डॉ. मनीष, प्रवीन, संतोष, गगन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला डबास, यूथ रेडक्रॉस के कॉओर्डिनेटर डॉ. विवेक दांगी,  काउंसलर डॉ. कांता, डॉ. मोनिका, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. प्रियंका, डॉ. रितु, डॉ. मनीष सहित वाईआरसी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Eyes Are A Delicate Part Of The Body

Read Also : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की री-अपीयर की परीक्षाएं 26 फरवरी से प्रारंभ होंगी : Re-Appear Examinations Of MDU

Read Also : हनीप्रीत को ज्यादा समय नहीं दे पाए राम रहीम, परिवार से भी दो बार मिले : Dera Mukhi Ram Rahim Gumsoom

Read Also : दोपहर तक 36 फीसद मतदान, नोएडा में गति कम : 36 Percent Polling

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE