व्यक्तित्व विकास में निखार लाने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना बेहद जरूरी Extension lecture at Gaur Brahmin Degree College

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में हुआ विस्तार व्याख्यान

0
392
Extension lecture at Gaur Brahmin Degree College

संजीव कौशिक, रोहतक :

Extension lecture at Gaur Brahmin Degree College : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में एक विस्तार व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में डॉ नरेंद्र कुमार ‘उपमन्यु’ मुख्य वक्त रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने की। मुख्यवक्ता ने अपना उद्धबोधन रखते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास में निखार लाने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना बेहद जरूरी है। जिन लोगों के पास आत्मविश्वास नहीं होता, स्वयं पर विश्वास नहीं होता उनका मनोबल बहुत ही निम्न होता है। वे सदैव शंकित रहते हैं कि किसी कार्य को कर पाएंगे या नहीं। इसलिए स्वयं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है

Extension lecture at Gaur Brahmin Degree College

उन्होंने कहा व्यक्तित्व विकास के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आपके अंदर किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए। किताबी ज्ञान सिर्फ लिखित परीक्षा में काम आता है, जबकि व्यवहारिक ज्ञान जीवन की हर कठिन परिस्थिति में काम आता है।व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमें अच्छे मित्र बनाने चाहिए। अच्छी पुस्तकें पढ़नी चाहिए। जिन लोगों का व्यवहारिक ज्ञान अच्छा होता है उनका व्यक्तित्व विकास अपने आप हो जाता है।

जीवन में विधार्थी काल का विशेष महत्व

कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधार्थियों के चहुमुंखी विकास के लिए कॉलेज में विभिन्न विषयों पर विस्तार व्याख्यान व कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। उन्होंने कहा मनुष्य के जीवन में विधार्थी काल का विशेष महत्व है। एक विधार्थी इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक,सांस्कृतिक,आध्यात्मिक व खेलों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व विकास में निखार लेकर आ सकता है। इस मौके पर डॉ सुखदेव शर्मा,डॉ कौशिक,सुमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Extension lecture at Gaur Brahmin Degree College

SHARE