प्रधान ललित शर्मा व महासचिव विशाल दादा की अध्यक्षता में हुई लघु उद्योग भारती पंजाब की कार्यकारिणी की बैठक

0
349
आज समाज नेटवर्क, जालंधर:

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के एकमात्र राष्ट्रव्यापि संघठन लघु उद्योग भारती के नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक ललित शर्मा प्रधान, विशाल दादा महासचिव व ऋषि अरोड़ा कोषाध्यक्ष की अधक्षता में हुई। बैठक का आयोजन जालंधर में उपस्थिति व वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जैन व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अरविंद धूमल ने इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया और विधिवत रूप से नए प्रधान ललित शर्मा व उनकी कार्यकारिणी को आगे का मर्गदर्शन दिया व कार्यभार सौंपा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जैन ने नवगठित कार्यकारिणी का उल्लेख पढ़ा जो इस प्रकार है ललित शर्मा प्रधान, विशाल दादा महासचिव, ऋषि अरोड़ा कोषाध्यक्ष, विनोद जैन, ठाकुर आरएस धूमल, सर्व दमन भरत, रघुबीर सूरी व अशोक गुप्ता – मार्गदर्शक, प्रदीप मोंगिया व अमित कपूर सहमुख्य सचिव, विजय तलवार, स्वर्ण सिंह कंग, चंदर शेखर गुप्ता, सूरिंदर ढल्ल, समीर खन्ना, विनेश शुक्ला, अवनिश परमार व विक्रांत शर्मा- उप प्रधान, सुबोध सोबति, बलवंत सिंह गोगी, मुखिंदर सिंह, प्रदीप गुप्ता, हरीश गुप्ता, अजय महाजन व अनुज कपूर- सचिव, कुलदीप धीमान, डाक्टर जेपी सिंह, अशोक सेठी, ओम उप्पल, हरजीत सिंह व अनिरुध धीर- उपसचिव। इस बैठक में उद्योगों को आ रही समस्याओं खास कर बैंक, ऊर्जा व सरकारी महकमों व अन्य पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर विचार किया गया।

SHARE