भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में सभी ग्रहण करें : गौरव पाडला

0
358
Everyone should adopt the ideals of Lord Parshuram in life.

मनोज वर्मा, कैथल:

केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार हिंदी सलाहकार समिति (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) सदस्य गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि भगवान विष्णु जी के छठें अवतार समस्त शस्त्र-शास्त्र के ज्ञाता अजर-अमर भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमें मानवता की सेवा करनी चाहिए। भगवान परशुराम ने सदैव अन्याय का विरोध किया और समाज में फैली सामाजिक बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए।

समस्त शस्त्र-शास्त्र के ज्ञाता अजर-अमर भगवान परशुराम

अपने कार्यालय में भगवान परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए गौरव पाडला ने कहा कि, भगवान परशुराम के आदर्शों का जीवन में अनुसरण करने से हर मुकाम व सफलता हासिल की जा सकती है। भगवान परशुराम ने जीवन भर पीडि़त व दुखी मानवता की भलाई के कार्य कर उनकी सहायता करने के साथ उनके हितों की रक्षा की थी। भगवान परशुराम ने अहंकारी राजाओं का उनके अनैतिक व भ्रष्ट आचरण के कारण संहार भी किया था। भगवान परशुराम महानता व वीरता के प्रतीक और न्याय के देवता के साथ चिरंजीवी है भगवान परशुराम। भगवान परशुराम आज्ञाकारी पुत्र थे और आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प करना चाहिए।

 ये भी पढ़ें :  जिला बार एसोसिएशन द्वारा भगवान परशुराम जयन्ती मनाई Lord Parshuram Jayanti

 ये भी पढ़ें :  बिजली-पानी के लिए नारनौल में 4 को प्रदर्शन Demonstrations In Narnaul For Electricity And Water

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE