पठानकोट : केंद्र सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग दुखी : तोषित महाजन

0
267

राज चौधरी, पठानकोट :
यूथ कांग्रेस की ओर से विशेष बैठक का आयोजन जिला महासचिव आशीष महाजन की अध्यक्षता में सैली रोड पर किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष तोषित महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव आशीष महाजन ने कहा कि केन्द्र सरकार की देश और देश विरोधी नीतियां से आज हर वर्ग की दुखी है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आज चर्म पर है। पेट्रोल और डीजल व गैस अति जरूरी वस्तुएं हैं। इनके दाम आज आसमान छू रहे हैं। कभी महंगाई के खिलाफ भाजपा नेता अर्धनंगे होकर सड़को पर प्रदर्शन करते थे परन्तु अब उनका कोई नेता नहीं बोलता। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा केवल सत्ता की भूखी पार्टी है। मौके पर आने वाले 2022 विधान सभा चुनावों को लेकर यूथ के साथियों के साथ विचार विमर्श किया गया और युवाओं को बढ़ चढ़ कर राजनीति में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष तोषित महाजन ने आयोजित युवाओं को सम्बोधित करते हुए युवा वर्ग को कांग्रेस की नीतियां को घर-घर पहुंचाने और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की अपील की। मौके पर उनके साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

SHARE