Even a 1000-bed hospital like Wuhan is being prepared in Mumbai: मुंबई में भी तैयार हो रहा वुहान जैसा 1000 बेड का अस्पताल

0
180

मुंबुई। कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्रमें आए हैं। अब महाराष्ट्र के हालात ऐसे हो रहे हैं कि संक्रमित लोगों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है। अब अस्पतालों की कमी को पूरा करने के लिए चीन के वुहान की तरह यहां भी 1000 बेड का अस्थयी अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स प्रदर्शनी मैदान मेंकेवल 15 दिनों में तैयार किया जा रहा है। अस्पताल निर्माण की जिम्मेदारी मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को दी गई है। इस अस्पताल को बनाने का काम 28 अप्रैल को शुरू किया गया और यह जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। यह अस्पताल ऐसे कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनकी हालत गंभीर नहीं होगी। निर्माण कार्य का जायजा स्वयं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया। यहां पैथोलॉजी लैब, आॅक्सिजन फैसिलटी और डॉक्टर व नर्सों के लिए केबिन भी तैयार किए जा रहे हैं। यहां मरीजों को क्वारंटाइन, आइसोलेशन में रखने के साथ इलाज की सुविधा होगी।

SHARE