100th Episode Of Mann Ki Baat: जिला भर में कई स्थानों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

0
156
मन की बात कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम
  • नागरिकों ने टोलियां बनाकर सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
  • प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना कार्यक्रम

    Aaj Samaj, (आज समाज),100th Episode Of Mann Ki Baat,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड आज जिला के विभिन्न स्थानों पर टोलियां बनाकर सुना गया। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैंप कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर पार्टी के पदाधिकारियों तथा आमजन ने रेडियो अरावली के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए

जिला महेंद्रगढ़ में रेडियो प्रसारण मन की बात की 100 वीं कड़ी को अभूतपूर्व बनाने को कार्यक्रम सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए। हर आम और खास ने ध्यान से इस कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर रेडियो के जरिए देश की जनता से रूबरू हुए।

प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आज पर्यावरण को लेकर भी काफी फोकस किया। उन्होंने जल संचयन, संवर्धन तथा संरक्षण पर देश के नागरिकों को जागरूक होने का आह्वान किया।

उन्होंने हमारे प्राकृतिक संसाधन, नदियां, पहाड़, तालाब व तीर्थ स्थलों पर बोलते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे हमें टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने इंक्रेडिबल इंडिया मूवमेंट की भी कई बार चर्चा की।

यह भी पढ़ें : Suraj School Balana में हुआ आर्य समाज पर व्याख्यान का आयोजन

यह भी पढ़ें : ATM Card से रूपए निकलवाने आई महिला का कार्ड बदलकर खाते से हजारों रूपए उड़ाए

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE