Varun Dhawan Birthday Special: जब वरुण धवन ने बॉक्स आॅफिस पर मचाया था धमाल

0
227
Varun Dhawan Birthday Special: जब वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
Varun Dhawan Birthday Special: जब वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

लगातार 11 हिट फिल्में देकर की थी शाहरुख खान की बराबरी
Varun Dhawan Birthday Special, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे और एक्टर वरुण धवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

वरुण ने साल 2012 में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। आइए इस मौके पर उनके अब तक के फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं।

रेसलर बनना चाहते थे वरुण धवन

24 अप्रैल, 1987 को डेविड धवन के घर पैदा हुए वरुण धवन आज भले ही बॉलीवुड के सफल एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन वो बचपन में रेसलर बनना चाहते थे, लेकिन उनके घर में फिल्मी माहौल था और स्टार्स का आना-जाना लगा रहता था। वो बचपन में गोविंदा और सलमान खान के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने बचपन में दोनों स्टार्स के साथ काफी वक्त भी बिताया है।

पिता डेविड धवन से नहीं ली मदद

मुंबई से शुरूआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वरुण ने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से बिजनेस स्टडीज में ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। डेविड धवन का बेटा होने के बावजूद वरुण ने पिता से कोई हेल्प नहीं ली।

उन्होंने खुद फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखीं। 2010 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म माय नेम इज खान से वरुण धवन ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरूआत की थी।

करण जौहर ने किया वरुण धवन को लांच

इसके बाद साल 2012 में करण जौहर ने ही वरुण धवन को इंडस्ट्री में बतौर एक्टर अपनी फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर से लॉन्च किया। वरुण की पहली ही फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुई और वो रातोंरात स्टार बन गए हैं।

इसके बाद वरुण ने बैक-टू-बैट 11 हिट फिल्में दीं। उन्होंने अपने करियर के शुरूआती 6 साल बॉक्स आॅफिस पर राज किया। एक वक्त था जब उनकी तुलना राजेश खन्ना से की जाने लगी थी, जिन्होंने अपने करियर में लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं।

वरुण धवन ने दी लगातार 11 हिट फिल्में

वरुण की पहली फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर थी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर 70 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद वो मैं तेरा हीरो (50.60 करोड़), हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां (76.81 करोड़), बदलापुर’ (50.07 करोड़), एबीसीडी 2 (105.74 करोड़), दिलवाले (148.72 करोड़), ढिशूम (70 करोड़), बद्रीनाथ की दुल्हनिया (116.68 करोड़), जुड़वा 2 (138.61 करोड़), अक्टूबर (39.06 करोड़) और सुई धागा (79.02 करोड़) जैसी फिल्मों में नजर आए और ये सारी फिल्म हिट रहीं।

वरुण धवन ने की शाहरुख खान की बराबरी

इंडिया टुडे के अनुसार, लगातार 11 हिट फिल्में देकर वरुण धवन ने सुपरस्टार शाहरुख खान की बराबरी की थी। किंग खान ने 2006 से 2015 तक बैक-टू-बैक 11 हिंट फिल्में दीं, जिनमें डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, रा वन, डॉन 2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले जैसी मूवीज शामिल हैं।

कलंक बनी वरुण धवन की पहली फ्लॉप फिल्म

साल 2019 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म कलंक वरुण धवन के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म है। फिल्म को करण जौहर ने ही प्रोड्यूस किया था। फिल्म बिग बजट में बनी थी और ये बॉक्स आॅफिस बुरी तरह फ्लॉप हुई। साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इंडस्ट्री में चले बॉयकॉट नेपो किड्स कैंपेन से भी वरुण के करियर पर बुरा असर पड़ा।

ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

  • TAGS
  • [post_tags]