Bombay Velvet: विराट कोहली की पत्नी और सांभा की भांजी की फिल्म, बुरी तरह हुई थी फ्लॉप

0
290
Bombay Velvet: विराट कोहली की पत्नी और सांभा की भांजी की फिल्म, बुरी तरह हुई थी फ्लॉप
Bombay Velvet: विराट कोहली की पत्नी और सांभा की भांजी की फिल्म, बुरी तरह हुई थी फ्लॉप

अनुराग कश्यप ने किया था फिल्म को डायरेक्ट
Bombay Velvet, (आज समाज), मुंबई: विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में आई शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी एक ऐसी भी फिल्म है, जिसका बॉक्स आॅफिस पर हश्र बहुत बुरा हुआ था।

उस फिल्म में शोले में सांभा का किरदार निभाने वाले एक्टर की भांजी भी नजर आई थी। क्या आप उस फिल्म का नाम बता सकते हैं। चलिए आपको और हिंट देते हैं। उस पिक्चर में रणबीर कपूर लीड रोल में थे और फिल्म को डायरेक्ट किया था गैंग्स आॅफ वासेपुर वाले अनुराग कश्यप ने।

सांभा की भांजी कौन

उस फिल्म के नाम तक पहुंचने से पहले आपको ये पता लगाना होगा कि सांभा की भांजी कौन है। अगर आपने शोले देखी है तो आपको पता होगा कि उसमें सांभा का किरदार निभाया था एक्टर मैक मोहन ने। वो अपने इस किरदार के जरिए लोगों के दिलों में बसते हैं। उनकी भांजी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रवीना टंडन हैं। रवीना, रणबीर और अुष्का एक साथ अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म में नजर आ चुकी हैं।

बॉम्बे वेलवेट ने कितनी कमाई की थी?

अगर अब भी आप नहीं समझ पाए कि वो फिल्म कौन सी है तो आपको बता दें कि वो पिक्चर है बॉम्बे वेलवेट, जो साल 2015 में आई थी। ये बॉलीवुड की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है, क्योंकि ये अपने बजट का आधा पैसा भी बॉक्स आॅफिस पर नहीं वसूल पाई थी। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म का बजट 115 करोड़ रुपये था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने सिर्फ 43.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

  • TAGS
  • [post_tags]