Shehnaaz Gill Film: शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज

0
238
Shehnaaz Gill Film: शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज
Shehnaaz Gill Film: शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज

एक पंजाबी रोमांटिक और एक्शन फिल्म है इश्कनामा
Shehnaaz Gill Film, (आज समाज), नई दिल्ली: शहनाज गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्होंने टीवी के साथ ही अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख दिया है। हाल ही में वो फिल्म इक कुड़ी में नजर आई थीं। इस समय एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

इसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहनाज ने अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही अपना लुक भी शेयर किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं शहनाज की इस फिल्म के बारे में।

शहनाज की अपकमिंग फिल्म

शहनाज गिल फिल्म इश्कनामा में नजर आएंगी। ये एक पंजाबी रोमांटिक और एक्शन फिल्म है। इसमें शहनाज के साथ जय रंधावा लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना पहना लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ह्लमेरी अपकमिंग फिल्म की पहली तस्वीर।। ह्यइश्कनामाह्ण सच्चे प्रेमियों नीमा-नसीमा की सच्ची कहानी। ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।ह्

फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ी

इस फिल्म में शहनाज का लुक बहुत ही बेहतरीन और रॉयल लग रहा है। एक फोटो में उन्होंने हैवी दुपट्टे से अपना सिर ढका हुआ है। साथ ही हैवी ज्वेलरी कैरी की है। वहीं दूसरी फोटो में वो जय रंधावा को गले लगाए दिखाई दे रही हैं। इसमें जय का लुक बहुत ही सिंपल लग रहा है। साथ ही वो घायल नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर लोगों में इस रोमांटिक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

बिग बॉस से मिला था फेम

शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरूआत 2015 में म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब के साथ बतौर एक मॉडल की थी। इसके बाद 2017 में पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 2019 में शहनाज बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुईं। यहां से उन्हें काफी फेम मिला। बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान और थैंक यू फॉर कमिंग से एक्टिंग की शुरूआत की।

जय रंधावा

जय रंधावा ने अपने करियर की शुरूआत 2010 में एमटीवी के रियलिटी शो स्टंटमेनिया से एक प्रतियोगी के रूप में की थी। 2012 में 9एक्स टशन पर टशन दा पैग शो की एंकरिंग की। 2016 में ठेठ गबरू गाने के साथ गायन में डेब्यू किया और 2020 में शूटर फिल्म के साथ एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। शूटर के बाद उन्होंने चोबर और मेडल जैसी फिल्मों में काम किया।

  • TAGS
  • [post_tags]