Jana Nayagan BOC Day 5: पांचवे दिन धीमी पड़ी थलापति विजय की ‘जन नायकन’, जानें कुल कलेक्शन

0
180

Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के शुरुआती चार दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी. हालांकि, वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई. पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे साफ है कि अब फिल्म के लिए वीकडे की असली परीक्षा शुरू हो चुकी है.

पहले सोमवार को कमाई में भारी गिरावट (Jana Nayagan Box Office Collection Day 5)

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को ‘जन नायकन’ ने भारत में करीब 10.15 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया. ये आंकड़ा रविवार के 32 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के मुकाबले करीब 68.3 प्रतिशत कम है.

भारत में कुल कमाई कितनी हुई?

पांच दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 134.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 157.74 करोड़ रुपये हो चुका है. शुरुआती दिनों की मजबूत कमाई के बावजूद सोमवार की गिरावट ने फिल्म की गति पर असर डाला है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 233 करोड़ के पार

विदेशी बाजार में भी फिल्म ने सोमवार को करीब 4 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया. इसके साथ ही ओवरसीज कलेक्शन 75.50 करोड़ रुपये ग्रॉस तक पहुंच गया. भारत और विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 233.24 करोड़ रुपये हो गया है.

सोमवार को फिल्म के देशभर में 10,436 शो चलाए गए, जबकि रविवार को ये संख्या 12,107 थी. शो में आई कमी का असर भी फिल्म की कमाई पर देखने को मिला.

भाषा के हिसाब से कलेक्शन

सोमवार को फिल्म के तमिल वर्जन ने 8.40 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. वहीं, हिंदी वर्जन से 1.20 करोड़ रुपये नेट और तेलुगु वर्जन से 55 लाख रुपये नेट का कारोबार हुआ.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से फिल्म ने मिलकर 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, केरल से सोमवार को 70 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई.

  • TAGS
  • [post_tags]