Tarrak Mehta Ka Ooltah Chasma Cast Per Episode Fees: टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की अपनी अलग पहचान है. खासकर जेठालाल, चंपक चाचा, बबीता जी और भिड़े जैसे किरदार लोगों के बीच काफी फेमस हैं. आइए जानते हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेन कलाकार एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं.
दिलीप जोशी यानी जेठालाल
दिलीप जोशी शो में जेठालाल की भूमिका निभाते हैं. उनका मजेदार अंदाज और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी को एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 से 2 लाख रुपये फीस मिलती है.
अमित भट्ट की चंपक चाचा वाली भूमिका
अमित भट्ट शो में जेठालाल के पिता चंपकलाल यानी चंपक चाचा का किरदार निभाते हैं. वह अक्सर जेठालाल को डांटते नजर आते हैं, जबकि टप्पू के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित भट्ट एक एपिसोड के लिए करीब 70 से 75 हजार रुपये लेते हैं.
बबीता जी की फीस
मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी का किरदार निभाती हैं. अपने स्टाइलिश अंदाज और चुलबुली अदाओं से उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्रति एपिसोड करीब 75 से 80 हजार रुपये चार्ज करती हैं.
अय्यर और जेठालाल की नोकझोंक
तनुज महाशब्दे शो में अय्यर की भूमिका निभाते हैं. जेठालाल के साथ उनकी मजेदार बहस और नोकझोंक शो की कॉमेडी को और दिलचस्प बनाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तनुज को एक एपिसोड के लिए करीब 40 से 45 हजार रुपये मिलते हैं.
भिड़े और माधवी की कमाई
मंदार चंदवाडकर आत्माराम भिड़े का किरदार निभाते हैं. उनका डायलॉग ‘हमारे जमाने में…’ काफी लोकप्रिय है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें प्रति एपिसोड करीब 80 हजार रुपये फीस मिलती है.
सोनालिका जोशी माधवी भिड़े के किरदार में नजर आती हैं. वह परिवार संभालने के साथ गोकुलधाम में अचार-पापड़ का कारोबार भी करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें एक एपिसोड के लिए करीब 40 से 50 हजार रुपये मिलते हैं.
पोपटलाल की फीस
श्याम पाठक शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाते हैं, जो लगातार अपने लिए जीवनसाथी तलाशते नजर आते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्याम पाठक प्रति एपिसोड करीब 60 से 65 हजार रुपये चार्ज करते हैं.


