Pralay Movie: रणवीर सिंह की प्रलय के लिए मिल गई हिरोइन

0
212
Pralay Movie: रणवीर सिंह की प्रलय के लिए मिल गई हिरोइन
Pralay Movie: रणवीर सिंह की प्रलय के लिए मिल गई हिरोइन

साउथ की ये एक्ट्रेस करेगी बॉलीवुड डेब्यू
Pralay Movie, (आज समाज), मुंबई: रणवीर सिंह धुरंधर की धमाकेदार सक्सेस के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग आॅडियंस और क्रिटिक्स को काफी पसंद आई। धुरंधर के बाद लोग ये जानने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं कि अब रणवीर सिंह कौन सी फिल्म में नजर आएंगे। बीते दिनों खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 से एक्जिट ले लिया है।

डॉन 3 से हटने के बाद रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म प्रलय की तैयारी कर रहे हैं। रणवीर सिंह की अगली फिल्म प्रलय एक जॉम्बी जॉनर की फिल्म होगी। रणवीर की इस फिल्म की चर्चा धुरंधर के बाद से ही हो रही है। हालांकि, प्रलय से जुड़ी और कोई जानकारी नहीं सामने आई है। लेकिन अब खबर मिली है कि रणवीर की इस फिल्म के लिए मेकर्स को हिरोइन मिल गई है।

एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये कंफर्म हो गया है कि रणवीर सिंह की मच अवेटेड जॉम्बी एक्शन फिल्म प्रलय के लिए साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल कर लिया गया है। ये एक बिग बजट प्रोजेक्ट होने वाला है, जिसमें पावरफुल क्रिएटिव टीम एक साथ आ रही है।

मलयालम और तेलुगु सिनेमा में अपने शानदार काम के लिए जानी जाती कल्याणी प्रियदर्शन

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मलयालम और तेलुगु सिनेमा में अपने शानदार काम के लिए जानी जाती है। रणवीर सिंह की प्रलय से कल्याणी अपना आॅफिशियल बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंटेसी थ्रिलर लोका: चैप्टर वन चंद्रा में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का खींचा था। इस फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को आॅडियंस ने खूब सराहा।

  • TAGS
  • [post_tags]