Priya Rewari Controversy: पुरानी VIDEO को लेकर भड़कीं प्रिया रेवाड़ी, ट्रोलर को दी खुली चेतावनी; कही ऐसी बात

0
132
Priya Rewari Controversy
Priya Rewari Controversy

Priya Rewari Haryanvi Dancer: हरियाणवी स्टेज डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया रेवाड़ी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनका कहना है कि झज्जर के मांडोठी गांव में हुए एक पुराने इवेंट की वीडियो को कुछ लोग बार-बार शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. प्रिया ने साफ कहा कि अगर इस तरह की हरकतें नहीं रुकीं तो वो कानूनी कार्रवाई करेंगी.

प्रिया के मुताबिक, मांडोठी गांव के पुराने कार्यक्रम से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से पोस्ट की जा रही है. उनका आरोप है कि कुछ लोग वीडियो को अलग-अलग तरीके से पोस्ट कर उन्हें परेशान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियों से वो परेशान हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस में शिकायत करेंगी.

ट्रोलिंग पर प्रिया का दो टूक जवाब

प्रिया का कहना है कि सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना से उनके काम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि आज भी लोगों और कार्यक्रम आयोजकों के बीच उनकी मांग बनी हुई है. उनका कहना है कि जो लोग मंच पर डांस को लेकर सवाल उठाते हैं, उनमें से कई लोग कार्यक्रमों में खुद पहुंचते हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि वो ट्रोलिंग के दबाव में अपना काम बंद नहीं करेंगी. उनके मुताबिक, पहनावे और डांस को लेकर लोग चाहे जितनी बातें करें, वो अपने फैसले खुद लेंगी.

दो नए डांस स्टेप किए तैयार

अपने आने वाले इवेंट को लेकर भी प्रिया ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने डांस में दो नए स्टेप शामिल किए हैं, जिन्हें अगले कार्यक्रमों में लोग देख सकेंगे. हालांकि, वो अपने पुराने बैक स्टेप को भी जारी रखेंगी और किसी के दबाव में उसे बदलने का इरादा नहीं है.

हरियाणा के साथ पंजाब से भी मिल रहे शो

प्रिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा इवेंट के ऑफर मिल रहे हैं. हरियाणा के अलावा पंजाब से भी उन्हें स्टेज शो के लिए संपर्क किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गुरुग्राम में भी एक इवेंट है, जहां उन्हें खास तौर पर बुलाया गया है.

चार साल पहले शुरू किया था स्टेज शो

प्रिया के अनुसार, उन्होंने करीब चार साल पहले स्टेज कार्यक्रमों में डांस करना शुरू किया था. तब से वो लगातार अपने काम को आगे बढ़ा रही हैं. सोशल मीडिया पर लगातार होने वाली टिप्पणियों के बावजूद उनका कहना है कि वो अपने करियर को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं. अपने शरीर और पहनावे को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर प्रिया ने कहा कि वो अपने शरीर को किसी और की पसंद के मुताबिक नहीं बदल सकतीं. उनका कहना है कि उनका शरीर जैसा है, वैसा ही रहेगा और इसके लिए उन्हें किसी के सामने सफाई देने की जरूरत नहीं है.

प्रिया ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने डांस इवेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर डालना कम कर दिया है. उनका कहना है कि कई बार इवेंट के दौरान लोग वीडियो बनाने लगते हैं, जिससे वो असहज होती हैं और डांस तक रोक देती हैं. इसलिए अब वो इस तरह की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ज्यादा सावधानी बरत रही हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]