चिराग पासवान से शादी करने जा रहीं आरुषि निशंक? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच, पूरी बात जानकर होंगे हैरान

0
63

Arushi on marriage with Chirag: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग शादी की खबरों को लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की बेटी आरुषि निशंक ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, चिराग के साथ उनकी कुछ तस्वीरें क्या सामने आईं, लोगों ने अफेयर से लेकर शादी तक के कयास लगाने शुरू कर दिए। लंबे समय तक इस मुद्दे पर खामोश रहने के बाद अब आरुषि ने खुद सामने आकर इन सभी अटकलों को विराम लगा दिया है।

एक तस्वीर और बनने लगी खबरें

पूरा मामला साल 2024 का है, जब आरुषि निशंक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आरुषि ने चिराग को एक किताब भी भेंट की थी। जैसे ही इस मुलाकात की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की जोड़ी बनानी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते और शादी की अफवाहें आग की तरह फैल गईं, जबकि इस तरह की किसी भी बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं थी।

अफवाहों को दिया विराम

काफी समय तक इन अटकलों को नजरअंदाज करने के बाद आखिरकार आरुषि निशंक ने इस पर अपना पक्ष रखा है। हाल ही में एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए उन्होंने चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते और शादी की तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में इन चर्चाओं को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। उनके इस बेबाक बयान के बाद से ही वह एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

सफल प्रॉड्यूसर हैं आरुषि

आरुषि सिर्फ अपनी खूबसूरती या एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा, उन्होंने रीजनल फिल्म ‘मेजर निराला’ का भी निर्माण किया, जो उनके पिता रमेश पोखरियाल निशंक की लिखी किताब पर आधारित थी। इस फिल्म में राजेश मालगुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

जुबिन के गाने से मिली पहचान

स्क्रीन पर उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘वफा ना रास आई’ से मिली, जिसमें उनके अभिनय और अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
आरुषि निशंक सोशल मीडिया पर भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]