Welcome To The Jungle: दिशा पटानी ने दिखाई वेलकम टू जंगल की बीटीएस तस्वीरें

0
171
Welcome To The Jungle: दिशा पटानी ने दिखाई वेलकम टू जंगल की बीटीएस तस्वीरें
Welcome To The Jungle: दिशा पटानी ने दिखाई वेलकम टू जंगल की बीटीएस तस्वीरें

अपने को-स्टार्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही एक्ट्रेस
Welcome To The Jungle, (आज समाज), मुंबई: वेलकम टू द जंगल आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वे अपने को-स्टार्स के साथ मस्ती और कुछ अच्छे मूमेंट्स शेयर करती हुई नजर आ रही हैं।

दिशा ने कई बीटीएस तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जिनमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मस्ती से लेकर गर्ल गैंग की सेल्फीज शामिल हैं। एक वीडियो में अमजद खान के साथ लगभग सभी को-स्टार्स नजर आ रहे हैं। जिसमें वे सभी साथ में चिल कर रहे हैं।

जैकलीन के साथ स्माईली सेल्फी

ज्यादातर फोटोज दिशा ने जैकलीन फर्नांडिज के साथ शेयर किए हैं जिनमें वे दोनों स्माईल करते हुए दिख रही हैं और एक वीडियो में जोर-जोर से हंस रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वे दोनों रवीना टंडन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं और एक में लारा दत्ता के साथ।

बड़ी है वेलकम टू द जंगल की कास्ट

वेलकम टू द जंगल की कास्ट में लगभग 40 कलाकारों ने काम किया है जिसमें अक्षय कुमार के साथ, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, दिशा पटानी, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिज, श्रेयस तलपड़े, सुनील शेट्टी जैसे कलाकार हैं।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त

  • TAGS
  • [post_tags]