बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हुए बीमार, कौन बनेगा करोड़पति 18 की शूटिंग रुकी, 16 नवंबर से दिखेंगे नए एपिसोड

0
47

Entertainment News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई, जिसकी वजह से लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग रुक गई है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते पिछले एक हफ्ते से नए एपिसोड की शूटिंग रुकी हुई है।

पुराने एपिसोड हो रहे प्रसारित

फिलहाल, चैनल पुराने सेलिब्रिटी स्पेशल एपिसोड प्रसारित कर रहा है, जिनमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी नजर आए थे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में शूटिंग रुकने की वजह अमिताभ बच्चन की व्यस्तता भी बताई गई है। वहीं, सोनी लिव के मुताबिक KBC 18 के नए एपिसोड 16 नवंबर से लौटेंगे।

बिग बी ने शेयर किया ब्लॉग

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में भी काम पर धीरे-धीरे लौटने और अपने चाहने वालों के साथ जुड़ाव को लेकर बात की। अमिताभ ने लिखा कि वे धीरे-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या और कामकाज की जिंदगी में लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब इंसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से दूर हो जाता है, तो वापस उसी रूटीन में ढलना आसान नहीं होता।

अपने ब्लॉग में बिग बी ने आगे लिखा कि कभी-कभी उन्हें अपना चश्मा और मोबाइल तक याद नहीं रहता और यह भी भूल जाते हैं कि उन्हें आगे क्या करना था। हालांकि, स्कूल के आठवीं कक्षा के दिनों की बातें उन्हें आज भी अच्छी तरह याद हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]