Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे करने के बाद भी मजबूती से टिकी हुई है, 14 अगस्त को सनी देओल की ‘Batwara 1947’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचना जारी रखा है. मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और लगातार दर्शक जुटने के कारण फिल्म इस साल की चर्चित थिएटर रिलीज में शामिल हो गई है.
आवारापन 2 का 10वें दिन का कलेक्शन (Awarapan 2 Day 10 Box Office Collection)
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, ‘Awarapan 2’ ने दूसरे रविवार यानी रिलीज के 10वें दिन भारत में ₹8.75 करोड़ नेट का कलेक्शन किया. फिल्म ने 13,632 शोज के दौरान करीब 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर ₹136.25 करोड़ हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹162.50 करोड़ तक पहुंच चुका है.
विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने 10वें दिन करीब ₹1.50 करोड़ कमाए. इससे ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹30.30 करोड़ हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹192.80 करोड़ पहुंच गया है. यानी अब ₹200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को 8 करोड़ रुपये से भी कम की जरूरत है.
दूसरे वीकेंड में फिर पकड़ी रफ्तार
पहले हफ्ते में ₹113.50 करोड़ नेट कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को ₹5.75 करोड़ जोड़े. शनिवार को कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने ₹8.25 करोड़ नेट कमाए. शनिवार की कुल ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही, जबकि शाम और रात के शोज में यह आंकड़ा 33.85 प्रतिशत तक पहुंच गया.
पहले वीकेंड में ही 80 करोड़ पार
‘Awarapan 2’ ने ₹22 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी. स्वतंत्रता दिवस पर इसकी कमाई 53.4 प्रतिशत बढ़कर ₹33.75 करोड़ पहुंच गई, जो अब तक फिल्म का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन है. तीसरे दिन फिल्म ने ₹26 करोड़ कमाए और ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन ₹81.75 करोड़ हो गया. सात दिनों में फिल्म ने ₹113.50 करोड़ नेट जुटाकर पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.
‘Awarapan 2’ की स्टारकास्ट
नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के निर्माण में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित की भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम किरदार निभा रही हैं. पूरन गाब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंदर विक्की, विजायंत कोहली और अतुल कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं.


