Apoorva Mukhija: अपूर्वा मखीजा बोली- दुबई का शेख 15 करोड़ देगा तो सोने को तैयार हूं

0
157
Apoorva Mukhija: अपूर्वा मखीजा बोली- दुबई का शेख 15 करोड़ देगा तो सोने को तैयार हूं
Apoorva Mukhija: अपूर्वा मखीजा बोली- दुबई का शेख 15 करोड़ देगा तो सोने को तैयार हूं

सोशल मीडिया करना पड़ रहा ट्रोलिंग का सामना
Apoorva Mukhija, (आज समाज), मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेबल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा का विवादों से गहरा नाता रहा है। उनके बयान और बेबाक अंदाज अक्सर विवाद पैदा करते हैं। अभी हाल ही में जहां 370 बिरयानी विवाद थमा ही है। इस बीच अपूर्वा का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है।

इस वीडियो में अपूर्वा ने जो बात कही है उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। अपूर्वा को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अपूर्वा ने इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज को लेकर ऐसी बात कह दी है। जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया है।

अपूर्वा कहती हैं कि मैं दो रुपये के रोल के लिए किसी के साथ नहीं सोऊंगी। मुझे माफ करें। अगर कोई दुबई का शेख 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो शायद सोच सकती हूं, लेकिन किसी रोल के लिए नहीं। अपूर्वा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी आचोलना कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले अपूर्वा का कलावा काटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस वीडियो में अपूर्वा अपने हाथ का कलावा काटती हुई नजर आई थीं। जिसमें वो कहती हैं कि -मेरे पंडित जी ने बोला था ये वाला धागा मत काटना। लेकिन अगर मेरे और एस्थेटिक पिक्चर के बीच कोई आ सकता है तो वो सिर्फ मैं हूं।

  • TAGS
  • [post_tags]