Mohit Suri Next Film Name: सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी

0
271
Mohit Suri Next Film Name: सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी
Mohit Suri Next Film Name: सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी

अहान पांडे-अनीत पड्डा की नई फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
Mohit Suri Next Film Name, (आज समाज), नई दिल्ली: अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सैयारा से बॉक्स आॅफिस हिलाकर रख दिया था। दोनों ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही बड़ी मिसाल कायम कर दी थी। बीते साल आई सैयारा के बाद अनीत पड्डा और अहान पांडे फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं। अब मोहित सूरी एक बार फिर अनीत पड्डा और अहान पांडे पर दांव लगा रहे हैं।

सैयारा की जबरदस्त सफलता के बाद अहान और अनीत दोबारा मोहित सूरी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म भी एक लव स्टोरी पर बेस्ड होगी। अनीत और अहान की नई फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सैयारा के बाद अहान पांडे और अनीता पड्डा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले एक और रोमांटिक ड्रामा के लिए डायरेक्टर मोहित सूरी से हाथ मिलाया है।

इस प्रोजेक्ट की आॅफिशियल अनाउंसमेंट पिछले हफ्ते की गई थी। तभी से फैंस इस फिल्म के बारे में और ज्यादा अपडेट जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालाकि, अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसका टाइटल पता चल गया है।

अहान-अनीत की नई फिल्म का नाम

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा की डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ आने वाली फिल्म को फिलहाल सतरंगा नाम दिया गया है। बता दें कि ये अभी एक वर्किंग टाइटल है, वहीं ये टाइटल फाइनल नहीं है। ये देखना अभी बाकी है कि मेकर्स इसी टाइटल को फाइनल करते हैं या फिल्म का नाम कुछ और रखने वाले हैं। फिलहाल T-Series के पास ये नाम रजिस्टर्ड है और अभी भी इस पर बात चल रही है। बताया जा रहा है कि ये नाम फिल्म की कहानी से मेल खाता है, जिसे एक ट्विस्टेड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है।

अहान-अनीत का दूसरा कोलैबोरेशन

अहान पांडे और अनीत पड्डा को सैयारा में अपनी केमिस्ट्री के लिए खूब तारीफ मिली थी। अब अगली फिल्म में दोनों किस तरह का किरदार निभाएंगे, ये देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इस बीच, मोहित सूरी अभी स्क्रिप्ट को फाइनल कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है और इसे 2027 के आखिर में रिलीज करने का प्लान बनाया गया है। फिलहाल अहान अभी अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस फिल्म पर काम करने में बिजी हैं, जबकि अनीत अगली बार मैडॉक फिल्म्स की शक्ति शालिनी में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस

  • TAGS
  • [post_tags]