दिलीप कुमार के बाद अब हिंदी सिनेमा के मशहूर निमार्ता-निर्देशक कुमार रामसे का निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। कुमार रामसे को बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का बादशाह भी कहा जाता है। उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर कई हॉरर फिल्मों का निर्माण किया था। कुमार रामसे की वजह से बॉलीवुड में ज्यादा हॉरर फिल्मों को चलन शुरू हुआ था। कुमार रामसे ने गुरूवार अपने घर पर आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की जानकारी बेटे गोपाल ने दी है। गोपाल ने कहा, ‘आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह हम सबको बहुत जल्द छोड़कर चले गए। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 12 बजे होगा। कुमार निमार्ता एफयू रामसे के बेटे और सात भाइयों में सबसे बड़े थे। उन्होंने अपने भाई तुलसी, श्याम, केशु, किरण, गंगू और अर्जुन के साथ मिलकर हॉरर फिल्मों की शैली से लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया। इन सभी भाइयों ने रामसे ब्रदर्स के बैनर तले 70 और 80 के दशक में कम बजट की कई कल्ट हॉरर फिल्में बनाईं। कुमार रामसे ने “पुराना मंदिर” (1984), “साया” (1989), जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा थे, और 1989 की हिट “खोज” जैसी कई फिल्मों में अपनी पटकथा से दर्शकों के दिलों को जीता था। कुमार रामसे ने “और कौन?” (1979) और 1981 में “दहशत” जैसी kumar ramsay किया था। कुमार रामसे के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। फैंस और तमाम फिल्मी सितारे कुमार रामसे को याद कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


