Vidya Balan Spotted In JW Marriott Juhu To Promote Film Jalsa

0
605
Vidya Balan Spotted In Jw Marriott Juhu To Promote Film Jalsa

Vidya Balan Spotted In JW Marriott Juhu To Promote Film Jalsa

आज समाज डिजिटल, मुंबई:
विद्या बालन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में विद्या अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। विद्या का अब तक फ़िल्मी सफर बेहद सफल रहा है। विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम पी.आर बालन हैं जोकि डीजीकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी माँ का नाम सरस्वती बालन है, जोकि एक ग्रहणी हैं। विद्या तमिल, मलयालम, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं।

Vidya Balan Spotted In Jw Marriott Juhu To Promote Film Jalsa

विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की। और स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से सम्पन्न की।

विद्या को अपने शुरुआती फ़िल्मी करियर में कई उपेक्षाओं का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें एक मलयालम निर्देशक ने अपशगुन तक कह दिया था। लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी। इसके बाद विद्या ने कई टीवी कमर्शियल ऐड और टीवी सीरियल में काम किया। विद्या ने प्रसिद्ध टीवी शो हम पांच में भी काम किया है। हाल ही में विद्या बालन जलसा फिल्म के प्रचार के लिए JW मैरियट जुहू में नजर आईं। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो

 

Read Also : Karishma Tanna Spotted Post Workout In Bandra

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE