फरीदाबाद: होली पूजन पर महिलाओं ने पूजा की थालियों से पीटा Controversy in Faridabad Holi Puja

0
459
Controversy in Faridabad Holi Puja
Controversy in Faridabad Holi Puja

Controversy in Faridabad Holi Puja

आज समाज डिजिटल, फरीदाबाद:
Controversy in Faridabad Holi Puja : आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए मनाए जाने वाले होली पर्व पर महिलाओं ने बवाल काट दिया। होलिका पूजन करने आई महिलाओं के बीच झगड़े ने पर्व को नया रूप दे दिया। मामूली से विवाद पर महिलाओं में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पूजा की थालियों का भी इस्तेमाल किया गया। मामला बल्लभगढ़ के समीप शनि मंदिर का है।

Also Read : 20 में से 17 मुख्यमंत्री देने वाली मालवा बेल्ट पिछड़ी Malwa Belt Backward

हो गया बचाव, नहीं आई बड़ी चोट

आसपास के इलाकों से भारी संख्या में महिलाएं होलिका पूजन करने पहुंचे थी। उसी दौरान कुछ महिलाओं का आपस में पूजा करने के लिए विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के साथ हाथापाई करने की नौबत आ गई। हालांकि इस झगड़े में बचाव हो गया। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

बदल दिया होली मिलन का भाव

होलिका पूजन के दौरान हुए इस झगड़े के बाद स्थानीय लोगों में कहीं न कहीं रोष दिखाई दिया. क्योंकि यह त्योहार भाईचारा और शांति का प्रतीक माना जाता है और इसी त्यौहार पर यदि महिलाएं इस तरीके का आपस में बर्ताव करेंगे तो इसे क्या समझा जाए। वहीं पूजा करने आई महिलाओं से जब इस पूरे मामले पर बात की गई तो उन्होंने इस मामले पर तो कुछ भी कहने से मना कर दिया।

इस बार कोरोना से राहत आपसी आतंक

उन्होंने बताया कि यह त्योहार भाईचारा बढ़ाने के लिए मनाया जाता है और हिंदू रीति रिवाज में इस त्योहार का एक अलग ही महत्व माना गया है। क्योंकि पिछले 2 सालों से जिस तरीके से पूरे देश के अंदर कोरोना वायरस ने पैर पसारे हुए थे तो सभी तरह के त्योहारों पर रोक लगाने के चलते लोग त्योहार नहीं मना पा रहे थे। लेकिन इस बार कहीं कोरोना से राहत के चलते इस त्योहार को लोग धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Controversy in Faridabad Holi Puja
SHARE