Shamita Shetty Spotted for Her Salon Session

0
385
Shamita Shetty Spotted for Her Salon Session

Shamita Shetty Spotted for Her Salon Session

आज समाज डिजिटल, मुंबई
शमिता शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वो आज भी दर्शकों के बीच मोहब्बतें की इशिका धनराजगीर के नाम से जानी जातीं हैं। वह मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन भी हैं। शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से की थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को देख आज भी लोग उनकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाते।

उन्हें इस फिल्म के आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक्टिंग डेब्यू के बाद उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किये, जो काफी लोकप्रिय भी हुए। इसके बाद शमिता फिल्म फरेब और जहर में दिखाई दी, जो उनकी हिट्स मूवी में से एक है। शमिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।

हालंकि वह शो में काफी अच्छा खेल रहीं थीं, लेकिन बहन शिल्पा की शादी के कारण वह डेढ़ महीने बाद ही बिग बॉस के घर से बाहर आ गयीं। फिलहाल शमिता अभी कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा रिलोडेड में बतौर प्रतिभागी नजर आ रहीं हैं।

साल 2021 में एक बार फिर शमिता कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस OTT सीजन 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। जिसके बाद अब वह बिग बॉस 15 के घर में अपनी उपस्थ्ति भी दर्ज करा चुकी हैं। शमिता शेट्टी को हाल ही में उनके सैलून सेशन के दौरान स्पॉट किया गया। यहां देखिए सम्बंधित वीडियो

 

Read Also : Janhvi Kapoor Snapped at GYM in Bandra

Read Also : फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ‘शर्माजी नमकीन’ पर आपने रिव्यू दिए ‘Sharmaji Namkeen’ Twitter Review

Connect With Us : Twitter Face

SHARE