राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है विवाद

0
371
Rakhi Sawant Arrested

आज समाज डिजिटल, Rakhi Sawant Arrested : अकसर सुर्खियों में रहने वाली बाॅलीवुड की एंटरटेनमेंट ग्रल राखी सावंत को आज मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आज अंबोली पुलिस ने राखी को 19 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस खबर की पुष्टि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

वहीं, राखी को आज अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी। बता दें कि  राखी सावंत को पिछले साल शर्लिन चोपड़ा के उनके खिलाफ दायर एक प्राथमिकी के सिलसिले में गुरुवार (19 जनवरी) को गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें : पहलवानों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी, बजरंग पुनिया ने की सभी पहलवानों से ये अपील

ये भी पढ़ें : बुढ़ापा पेंशन होगी 3000 रुपए प्रति माह, आम बजट से पहले सरकार बना रही प्लान

ये भी पढ़ें : 3 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान : त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को पड़ेंगी वोटें, 2 मार्च को एक साथ आएंगे नतीजे

ये भी पढ़ें : U19 Womens World Cup का आज से आगाज, कहां देखें लाइव प्रसारण, किस टीम का कब और किसके है मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE