शाही परिवार की बहू ने मुनमुन सेन ने करियर की शुरुआत शादी के बाद की MoonMoon Sen Birthday

0
722
MoonMoon Sen Birthday
MoonMoon Sen Birthday

MoonMoon Sen Birthday

आज समाज डिजिटल, मुंबई :

MoonMoon Sen Birthday : बॉलीवुड में ज्यादातर अभिनेत्रियों का करियर शादी के बाद खत्म हो जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका फिल्मी करियर शादी के बाद ही शुरू हो गया था। अपनी डेब्यू फिल्म से इस एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा भी किया जो कई दिनों तक चर्चा में रहा। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मुनमुन सेन की जिनका जन्मदिन 28 मार्च आज है। आइए आपको बताते हैं तृणमूल कांग्रेस से सांसद रह चुकीं मुनमुन सेन के बारे में कुछ अनसुनी बातें

मुनमुन सेन का जन्म 28 मार्च 1954 को कोलकाता के एक बड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम दिबानाथ सेन और मां बंगाल की जानी-मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन थीं। मुनमुन के दादा त्रिपुरा की सरकार में मंत्री हुआ करते थे। मुनमुन की शिक्षा शिलांग, कलकत्ता और लंदन में भी हुई। मुनमुन को अपनी मां का काम बहुत पसंद था। लोग उनकी मां के काम की तारीफ करते थे इसलिए मुनमुन का रुझान भी एक्टिंग की तरफ बढ़ता ही जा रहा था।

MoonMoon Sen Birthday
MoonMoon Sen Birthday
MoonMoon Sen Birthday

सरकारी स्कूल में बनीं टीचर, की समाज सेवा

मुनमुन को पढ़ाई के साथ-साथ पेंटिंग का भी बहुत शौक था। इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उस समय के महान चित्रकार जैमिनी रॉय से पेंटिंग का हुनर ​​भी सीखा। मुनमुन ने न केवल सीखा, बल्कि पढ़ाना भी शुरू किया। उन्होंने बालीगंज के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने एक स्कूल में छात्रों को ग्राफिक्स भी पढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी काफी दिलचस्पी दिखाई।

राजघराने में हुई शादी

moon moon sen daughter
moon moon sen daughter

साल 1978 में मुनमुन ने शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले भरत देव वर्मा से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं- राइमा सेन और रिया सेन, जो उनके जैसी फिल्मों में काम करती हैं। मुनमुन की दिवंगत सास इला देवी कूचबिहार की राजकुमारी इंदिरा राजे की बेटी और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। शादी के बाद मुनमुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

शादी के बाद शुरू किया अपना फिल्मी करियर

MoonMoon Sen Birthday
MoonMoon Sen Birthday

मुनमुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म ‘इंदर बहार’ से की थी। यह फिल्म सफल नहीं रही, लेकिन मुनमुन के काम की तारीफ हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। ये मुनमुन की पहली फिल्म थी और इसमें उन्होंने अपना बेहद बोल्ड अवतार दिखाया था, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद भी वह कई मैगजीन के कवर पेज पर बिकिनी में नजर आईं। वह 80 के दशक में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर थीं।

कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम

मुनमुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘100 डेज’ में काम किया था। उन दिनों उन्हें अपने काम के लिए कोलकाता और मुंबई के बीच काफी यात्रा करनी पड़ती थी, क्योंकि मुनमुन हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली, तेलुगु, मराठी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ समेत अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर रही थीं। तेलुगु फिल्म ‘सिरिवेनेला’ में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा ‘नंदी पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।

तृणमूल कांग्रेस से बनीं सांसद

मुनमुन सेन कभी भी एक सफल अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान नहीं बना पाईं और फिर उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। साल 2014 में मुनमुन ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बांकुर सीट से नौ बार सांसद रहे कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बासुदेव आचार्य को भारी अंतर से हराया, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वह आसनसोल लोकसभा क्षेत्र भाजपा के बाबुल सुप्रियो से हार गईं।

MoonMoon Sen Birthday

Read Also : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू ने निडर होकर हुईं बोर्ड पर दिए पोज Nidhi Bhanushali photos goes Viral

Read Also : ऋतिक रोशन ने खुल्लम-खुल्ला अपनी रूमर्ड लवस्टोरी की सच्चाई पर लगाई मुहर Hrithik Roshan-Saba Azad’s Relationship

Read Also : मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ से अपना लुक सोशल मीडिया पर किया पोस्ट Shah Rukh Khan Pathaan Look

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE