केजीएफ सुपरस्टार यश ने खरीदा करोड़ों का नया आशियाना

0
778
KGF-2-Yash
KGF-2-Yash

 

साउथ के सुपरस्टार यश किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ सुपरस्टार यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपने करियर में करीब 20 फिल्में की, जिसमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है। अब दर्शकों को उनकी केजीएफ 2 का बेसब्री से इंतजार है। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। पहले वो कन्नड़ टीवी सीरियल्स में काम किया करते थे, यश ने साल 2007 में फिल्म जम्बडा हूदगी से डेब्यू किया था। हमेशा फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों किसी और वजब से चर्चा में बने हुए हैं। यश ने आलीशान घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यश अपनी पत्नी के साथ नए घर में पूजा करते हुए दिख रहे हैं। यश करीब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यश के पास बेंगलुरु में करीब चार करोड़ रुपये का आलीशान बंगला भी है। अब ये यश का दूसरा घर हो सकता है। यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी। कपल के एक बेटी और बेटा है। बेटी का नाम आर्या और बेटे का नाम यथर्व है। सुपरस्टार यश बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और उन्हें गाड़ियों का भी खास शौक है। गाड़ियों की बात करें तो यश के के पास आडी क्यू 7 और रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी कारें हैं। यश एक फिल्म के करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं लेकिन उनके पिता ने उन्हें बड़ी मेहनत से पाला है। यश के पिता अरुण कुमार बस ड्राइवर है। आज भी वो गाड़ियां चलाते हैं। यश के पिता का कहना है कि वो इस प्रोफेशन को नहीं छोड़ सकते क्योंकि इसी की वजह से उनका बेटा आज इतना बड़ा बन पाया है।

SHARE