बच्चों के लिए इंडोर गेम्स Indoor Games For Kids

0
629
Indoor Games For Kids

आज समाज डीजिटल, अम्बाला
Indoor Games For Kids: कोरोना काल में क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और क्या युवा वर्ग, हर कोई घर में रहने को मजबूर है। ऐसे समय में हर कोई किसी न किसी तरह अपना समय व्यतीत कर रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशान बच्चे हैं। अब ऐसे में बच्चे क्या करें? यही सही समय है बच्चों को पारंपरिक खेलों से जोड़ने का। घर में आसानी से खेला जा सकता है।

 Indoor Games For Kids

घर के अंदर खेले जाने वाले खेलों के नाम Indoor Games For Kids

पैरंट्स अपने बच्चों के पार्टनर बनें और उन्हें ये खेल खेलने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपके अपने बच्चों के साथ संबंध और गहरे होंगे, बल्कि आप एक बार फिर से अपने बचपन को जी लेंगे।

ऊंच-नीच का पापड़ा

यह मनोरंजक खेल है। इसे खेलने के लिए ऊंचा और नीचा स्थान चाहिए होता है। इसके लिए आप घर के फ्लोर, सोफा या बेड का चुनाव कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए खेले जाने वाले कई खेलों में से एक राजा चोर मंत्री सिपाही है। यह किरदार आधारित खेल है, जिसे चार लोग मिलकर खेलते हैं। इसमें राजा, मंत्री, सिपाही और चोर होते हैं। इस गेम में चार चिट पर इन नामों को लिखा जाता है और उसी के अनुसार नंबर भी दिए जाते हैं। जिसे ज्यादा नंबर मिलते हैं वह राजा, उसके बाद वाला मंत्री, फिर सिपाही और कम नंबर वाला चोर कहलाता है।

Read Also : अकबर-बीरबल कहानी: सबसे बड़ा हथियार Greatest Weapon

कंचे : बचपन में हर कोई कंचे से जरूर खेलता है। यह एक लोकप्रिय भारतीय खेल है। कंचे मार्बल्स की गोलियां होती हैं। जिसे खेलने के लिए एक गोली से दूसरे गोली को हिट करना होता है। इससे बच्चों की ध्यान केंद्रित कर निशान लगाने की क्षमता बढ़ती है।

राजा मंत्री चोर सिपाही

यह मजेदार गेम है। इसे खेलने के लिए उंगली का उपयोग किया जाता है। साथ में कुछ चिड़िया, जानवरों और वस्तुओं का नाम लिया जाता है। नाम के अनुसार उंगलियों को ऊपर या जमीन पर रखना होता है। जैसे उड़ने वाले जीव या वस्तु के नाम पर उंगली को उठाना होता है और जानवर के नाम पर उंगली को जमीन पर ही रखना होता है।

शतरंज (चेस) : इस खेल को खेलने के लिए अधिक दिमाग लगाने की जरूरत होती है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए इससे बेहतर कोई खेल नहीं हो सकता और हर कोई इस खेल में माहिर नहीं होता है। इस खेल को खेलने के लिए चेस बोर्ड और 36 मोहरों की जरूरत होती है। इनमें से आधी मोहरे सफेद होती हैं और और आधी काली। दोनों खिलाड़ियों को 9-9 सिपाही, 2-2 हाथी, घोड़े व ऊंट और 1-1 वजीर व राजा मिलता है। एक समय में सिर्फ दो लोग इसे खेल सकते हैं। ( Indoor Games For Kids)

 Indoor Games For Kids

कैरम
इस खेल को दो व चार लोग मिलकर खेलते हैं। इसे कैरम बोर्ड पर खेला जाता है। बोर्ड का आकार छोटा या बड़ा हो सकता है। इसे किसी भी उम्र के लोग खेल सकते हैं। बच्चे भी इस खेल को बहुत एन्जॉय करते हैं। इसमें दो रंगों की 9-9 गोटियां होती है, जो काली-पीली या काली-सफेद होती है। इसमें एक लाल रंग की गोटी भी होती है, जिसे रान यानी क्वीन कहा जाता है।
Read Also : अकबर-बीरबल : जब बीरबल बच्चा बना When Birbal Became Child

लुकाछिपी
लुकाछिपी काफी प्रचलित खेल है। इस खेल को बच्चों के साथ माता-पिता भी एन्जॉय करते हैं। बच्चे कई बार ऐसे स्थान में छुप जाते हैं, जहां उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है।

स्टैचू : हर खेल से बच्चों को किसी न किसी तरह का फायदा जरूर होता है। वैसे ही इस खेल से बच्चों के अंदर धैर्य पैदा होता है, जो हर बच्चे के लिए जरूरी होता है। ।

सांप-सीढ़ी
यह रोमांचक खेल है, जिसे एक बोर्ड, गोटियों और डाइस की मदद से खेला जाता है। इस बोर्ड में 1 से 100 तक और डाइस में 1 से 6 तक के नंबर अंकित होते हैं, जिसके बीच-बीच में सांप की चित्र भी होते हैं। इसे खेलने पर डाइस में जितना नंबर आता है, उतने ही बॉक्स में गोटियों को चलना होता है।
लूडो
खाली समय में लूडो से बेहतर और कोई गेम नहीं है। आजकल तो इसे ऑनलाइन भी खेला जा रहा है। आप अपने घर में बैठे-बैठे अपने दोस्त के साथ मोबाइल पर इसे खेल सकते हैं। इसके लिए कई ऐप मौजूद हैं। इसे दो, तीन या चार लोग मिलकर खेल सकते हैं।
वर्ड पजल गेम : यह एक मजेदार अल्फाबेट वाला खेल है, जिसे चार लोग खेल सकते हैं। इसे खेलने के लिए एक बोर्ड की आवश्यकता होती है। इस खेल में अल्फाबेट से स्पेलिंग बनाई जाती है और उसी के आधार पर पॉइंट मिलते हैं। जिसे अधिक पॉइंट मिलते हैं, वह इस खेल का विजेता होता है। इसे खेलने से बच्चे न सिर्फ नए-नए शब्द सीख सकेंगे, बल्कि उनका दिमाग भी तेज होगा।

Read Also : बच्चों के लिए झटपट सैंडविच पराठा Sandwich Paratha For Kids

Also Read : जीवन शैली के जरिये आँखों की देखभाल कैसे करें How To Take Care Of Eyes

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

SHARE