Farhan Akhtar Snapped at Chrome Studio Bandra

0
402

Farhan Akhtar Snapped at Chrome Studio Bandra

आज समाज डिजिटल, मुंबई
फरहान अख्तर भारतीय बाॅलीवुड अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, लेखक, पार्श्वगायक हैं। फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। उनका जन्म एक ईरानी-मुस्लिम परिवार में हुआ था। जावेद अख्तर उनके पिता हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर लेखक और कवि हैं। फरहान की मां का नाम हनी ईरानी है, वह बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका हैं।
बहुत ही कम समय में फराहन ने कड़ी मेहनत से खुद को फिल्मी दुनिया में स्थापित किया है।

Farhan Akhtar Snapped at Chrome Studio Bandra

साथ ही वह सफल निर्माता-निर्देशक भी हैं। फरहान ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में बतौर सहायक निर्देशक की थी। उन्होंने फिल्म ‘दिल चाहता है’ से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया। फिल्म को आलोचकों की काफी तारीफ मिली। फरहान ने फिल्म ‘राॅक आन’ से एक एक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की।

Farhan Akhtar Snapped at Chrome Studio Bandra

इस फिल्म में अख्तर ने गायकी भी की। फरहान को फिल्म ‘राॅक आन’ के लिए नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। फरहान की अन्य मुख्य फिल्में ‘जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘कार्तिक काॅलिंग कार्तिक’ हैं। फरहान अख्तर को हाल ही में क्रोम स्टूडियो बांद्रा में स्पॉट किया गया। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो

 

Read Also : Ejaz Khan Snapped At Production Office In Bandra

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE